Let’s travel together.

उमरिया में दर्दनाक हादसा, ट्रेन से कटकर दो बच्चियों की हुई मौत…

0 73

उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। आपको बता दें की उमरिया में ट्रेन से कटकर दो बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई है जिसके बाद बच्चियों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना नैरोजाबाद थाना क्षेत्र की है।

यहां पर आने वाले ग्राम पंचायत सस्तरा में दो बच्चियां शौच के लिए गई थीं। बच्चियां रेलवे ट्रैक के आसपास से निकल रही थीं।  इस दौरान ट्रेन आ गई घटना की सूचना मिलने के बाद नैरोजाबाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

जीआरपी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। बच्चियों का नाम रिंकी और पारो है। अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इस घटना ने स्वच्छ भारत योजना के तहत घर-घर शौचालय बनाने के दावे की भी पोल खोल दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |     परियोजना की समनापुर सेक्टर की सभी आंगनवाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के तहत मनाया आंगन मिलन उत्सव     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811