Let’s travel together.

ईश्वर से संबंध बनाने पर ही जीवन में शांति प्राप्त हो सकती है -ब्रह्मचारी महाराज

0 78

 

उदयपुरा रायसेन। निकटवर्ती ग्राम पचामा में चल रहे मानस सम्मेलन के द्वितीय दिवस पर मांगरोल धाम से पधारे हुए संत ब्रह्मचारी जी महाराज ने अपने उद्बोधन में बताया कि हम भगवान की चर्चा बहुत करते हैं, पर हम लोगों ने भगवान से दूरी बना रखी है, सब में विद्यमान परमात्मा को हम अपने में ही स्वीकार नहीं करते ,बल्कि कोई बात अगर आती है, तो हम कहते हैं की ऊपर वाला जाने, ऐसा कहीं ग्रन्थ में नहीं है, पर हमने अपनी प्रवृत्तियां के बस एवं अपनी अज्ञानता के कारण ईश्वर को बहुत दूर मान लिया है, यही हमारे कल्याण का बाधक है, और अशांति का कारक है, हमने अपने शारीरिक जीवन संबंधी नाते रिश्तेदारों को अपना माना, लेकिन भगवान से अपना कोई रिश्ता नहीं जोड़ा, नश्वर रूप धारी को अपना बना के जीते रहे, मरते रहे, हम दढ्ता से सुनिश्चित करने की हमारे में भगवान है और हम भगवान के हैं वास अवधारणा हमेशा के लिए हमारे जीवन में विद्यमान रहे इसी चिंतन मनन से हमारा जीवन का आत्म कल्याण हो जाएगा, और स्वत सुख शांति प्राप्त हो जाएगी, हमें अपनी वासना को उपासना में बदलने के लिए ईश्वर की साधना करना बहुत आवश्यक है।

जबलपुर से पधारे कृषि वैज्ञानिक डॉ बृजेश दीक्षित, भोपाल से रसाचारी विष्णु दत्त शास्त्री एवं मानस विद्यापीठ के आचार्य सुरेंद्र शास्त्री ने अयोध्या कांड के विभिन्न प्रसंगों को अपनी रोचक शैली में प्रस्तुत किया, सभी विद्वानों ने स्थानीय नित्यानंद गौशाला में पहुंचकर को दर्शन एवं, मानस की मंगल आरती कर प्रसाद ग्रहण किया, रात्रि कालीन सभा में प्रचलित नव वर्ष की पूर्व संध्या पर क्षेत्र के एवं स्थानीय साहित्यकार एवं कवियों की उपस्थिति में कविता पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें गैरतगंज से पधारे बी पी कोश्टे एवं मुकेश पाठक, जगदीश रघु आदि ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की,

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज तहसील की तीन एलपीजी गैस एजेंसियों व 11 पेट्रोल पंपों का एसडीएम के किया औचक निरीक्षण     |     भड़काऊ पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीओपी सोनाली गुप्ता     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जयंती     |     परीक्षा में कम नंबर आने के डर से गायब हुई छात्रा इंदौर में मिली     |     राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से रहवासी परेशान, हटाने की उठी मांग     |     अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ  कार्यक्रम     |     आईडीबीआई बैंक के चक्कर लगा रहे खाताधारी आंकड़ा एक करोड़ से ऊपर पहुंचा     |     मुनि संघ का नगर प्रवेश हुआ     |     विशाल वाहन रैली निकाली गई     |     रायसेन जिले के 779 श्रद्धालु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा पर अयोध्या रवाना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811