Let’s travel together.

सेवाभारती सहातरावस का वार्षिकोत्सव सम्पन्न,सांस्कृतिक कार्यक्रम किये प्रस्तुत

0 123

– सहरिया बालकों के उत्थान में अच्छा काम कर रही है सेवा भारती – राज्यमंत्री प्रहलाद भारती

शिवपुरी से रंजीत गुप्ता

सहरिया वनवासी बालकों के उत्थान को लेकर सेवा भारती संस्था शिवपुरी की सेवाऐं अग्रणीय है यहां ना केवल छात्रों का व्यक्तित्व विकास हो रहा है बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य भी किया जा रहा है, शिक्षा के साथ-साथ यहां छात्रों के लिए संस्था के द्वारा संगीत, कला, नृत्य जैसी अनेकों विधाओं में पारंगत करने का अनुकरणीय कर प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का कार्य भी किया जा रहा है यही वजह है कि आज इस छात्रावास के करीब 143 छात्र विभिन्न शासकीय व अशासकीय सेवाओं में कार्यरत है जो इस संस्था के उद्देश्यों को प्रदर्शित करता है। उक्त उद्गार व्यक्त किए राज्यमंत्री दर्जा प्रहलाद भारती ने जो स्थानीय फतेहपुर स्थित सहरिया वनवासी बालक छात्रावास के वार्षिकोत्सव समारोह कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि इंजी.पवन जैन संचालक होटल पीएस रेसीडेंसी, प्रदीप खाण्डेकर क्षेत्र सेवाप्रमुख रा.स्.सं., मुख्य वक्ता ऋषिपाल डडवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवा भारती संस्था व कार्यक्रम की अध्यक्षता राज रियल डेवलपर्स के संचालक राजीव गुप्ता ने की। मंच पर सेवा भारती छात्रावास समिति अध्यक्ष हरज्ञान प्रजापति भी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत मॉं भारती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर हुई तत्पश्चात संस्था के दामोदर वर्मा, यशवन्त खण्डेलवाल, दिलीप गुप्ता, कुंजबिहारी चतुर्वेदी आदि के द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण व स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन ओम बंसल ने जबकि आभार प्रदर्शन संस्था प्रबंधक मुकेश कर्ण के द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सेवा भारती संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल डडवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सेवा भारती के द्वारा किए गए कार्य धर्म-साधना से कहीं ऊपर होते है सेवा का ही परिणाम है कि संस्था के द्वारा पूरे देश भर में 600 से अधिक छात्रावासों का संचालन किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811