बड़वानी। श्रीगौड मालवीय ब्राह्मण समाज की बड़वानी इकाई द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस बार भी भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती श्रीगौड मालवीय ब्राह्मण धर्मशाला में धूमधाम से मनाई गई। समाज के अध्यक्ष श्री प्रदीप तिवारी, संयोजक श्री दिलीप शुक्ला तथा अजय जोशी ने बताया, कि कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा महामना मालवीय जी के चित्र पर माल्यार्पण से की गई । कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने पंडित मदनमोहन मालवीय के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला तथा राष्ट्र के लिये उनके समर्पण और योगदान को याद किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री आदित्य उपाध्याय जी तथा विशेष अतिथि के एडवोकेट श्री के टी मंडलोई जी थे। कार्यक्रम में पी एच डी उपाधि प्राप्त करने के लिये डाॅ श्याम नाईक, डाॅ क्षमा शर्मा, डाॅ नुपुर जोशी, डाॅ पायल जोशी, डाॅ नेहा पंडित, डाॅ प्रसन्ना पुरोहित, एल एल एम के लिये ऋषि जोशी और माशॅल आर्ट मे गोल्ड मेडल प्राप्त करने के लिये सुश्री आरना पुरोहित व आरित्री पुरोहित का सम्मान मोमेंटो व सम्मान प्रत्र से किया गया। मंच संचालन सुश्री प्राची जोशी ने किया। आभार समाज के उपाध्यक्ष श्री मनोज पुरोहित ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में समाज के युवा वर्ग के साथ बडी संख्या में वरिष्ठ व कनिष्ठ सदस्य तथा मातृ शक्ति उपस्थित थे।