Let’s travel together.

भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती मनायी गयी

0 139

बड़वानी।  श्रीगौड मालवीय ब्राह्मण समाज की बड़वानी इकाई द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस बार भी भारतरत्न महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती श्रीगौड मालवीय ब्राह्मण धर्मशाला में धूमधाम से मनाई गई। समाज के अध्यक्ष श्री प्रदीप तिवारी, संयोजक श्री दिलीप शुक्ला तथा अजय जोशी ने बताया, कि कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन तथा महामना मालवीय जी के चित्र पर माल्यार्पण से की गई । कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने पंडित मदनमोहन मालवीय के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला तथा राष्ट्र के लिये उनके समर्पण और योगदान को याद किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री आदित्य उपाध्याय जी तथा विशेष अतिथि के एडवोकेट श्री के टी मंडलोई जी थे। कार्यक्रम में पी एच डी उपाधि प्राप्त करने के लिये डाॅ श्याम नाईक, डाॅ क्षमा शर्मा, डाॅ नुपुर जोशी, डाॅ पायल जोशी, डाॅ नेहा पंडित, डाॅ प्रसन्ना पुरोहित, एल एल एम के लिये ऋषि जोशी और माशॅल आर्ट मे गोल्ड मेडल प्राप्त करने के लिये सुश्री आरना पुरोहित व आरित्री पुरोहित का सम्मान मोमेंटो व सम्मान प्रत्र से किया गया। मंच संचालन सुश्री प्राची जोशी ने किया। आभार समाज के उपाध्यक्ष श्री मनोज पुरोहित ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में समाज के युवा वर्ग के साथ बडी संख्या में वरिष्ठ व कनिष्ठ सदस्य तथा मातृ शक्ति उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जिला चिकित्सालय शिवपुरी में ओआरएस जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन       |     गुरुपूर्णिमा विशेष – दुनिया को आत्मबोध कराने वाले गुरु का गांव आज भी अपनी पहचान को मोहताज     |     गुरु ही मोक्षमार्ग के पथप्रदर्शक, उनके ज्ञान को न नापा जा सकता है और न तौला जा सकता है : निर्यापक मुनि श्री अभय सागर महाराज     |     दीवानगंज समिति के सामने 80 मीटर आरसीसी सड़क निर्माण शुरू, वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     तीन बेटियां होने के बाद भी दर-दर भटकने को मजबूर 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला     |     बालमपुर की आस्था का केंद्र बनेगा प्राचीन खेड़ापति माता मंदिर, ग्रामीणों के सहयोग से शुरू हुआ जीर्णोद्धार     |     मानसून की बेरुखी से धान की खेती पर संकट, 50 गांवों के किसान परेशान     |     स्वच्छता अभियान के तहत नगर के प्रमुख स्थलों पर चला विशेष सफाई अभियान     |     शिवपुरी में बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने निकाली ऊर्जा मंत्री की अर्थी       |     रायपुर ग्रामीण पुलिस की पहल: उद्योगों में कार्यरत श्रमिकों एवं अप्रवासी भारतीयों की जानकारी अनिवार्य रूप से थाना को देने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811