Let’s travel together.

ट्रैक्टर ट्राली को बस ने टक्कर मारी,अनियंत्रित होकर ट्राली पलटी

0 176

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर विदिशा से भूसा भरकर भोपाल जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो गए जिससे ट्राली पलट गई। जबकि ट्रैक्टर का आगे का पहिया टूट गया हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई।


सौदान सिंह विदिशा निवासी ने बताया कि हम ट्रैक्टर ट्राली में भूसा भरकर विदिशा से भोपाल ले जा रहे थे जैसे ही भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित सलामतपुर रेलवे ब्रिज के पास पहुंचे तो बस ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। जिससे ट्राली पलट गई और भरा हुआ भूसा बिखर गया। जिससे लगभग 8 से 10 हजार रूपए का नुकसान हुआ है। घटनास्थल पर सलामतपुर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। ट्रैक्टर पर बैठे व्यक्तियों को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं लगी है सब सुरक्षित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |     बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता,फसल खराब होने के आसार     |      23 साल बाद रामलीला का आयोजन,  पहले दिन राम जन्म की कथा का मंचन      |     बालमपुर घाटी में लगातार दूसरे दिन बड़ा हादसा टला, ब्रेक फेल ट्राला खाई में घुसा     |     वीरांगना महारानी अवंती बाई के बलिदान दिवस पर  निकाली बाइक रैली     |     ओलावृष्टि और बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी, कटाई से पहले फसलों पर संकट     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला पीड़ितों ने नहीं खुलने दिया बैंक     |     इतिहास और प्रकृति के संगम सानौधा की पहचान थी झूला पुल     |     तेज आंधी के साथ ओले गिरे हुई बारिश,कई जिले में फसलें प्रभावित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811