यशवंत सराठे बरेली रायसेन
बरेली नगर को मप्र शासन के मंत्रीमंडल में पहलीवार मंत्री पद से शुशोभित किया गया उदयपुरा विधान सभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक के हृदय में खुशियों का उछाल नरेंद्र शिवाजी पटेल की आभार यात्रा में देखने को मिला।
नरेंद्र शिवाजी पटेल शाम बरेली नगर में मंत्री पद के साथ पहुंचे तो नगरवासियों ने पलकपांवड़े विचार कर स्वागत ओर सम्मान किया ।

सर्वप्रथम नरेन्द्र पटेल प्रसिद्ध छींद मंदिर अपने काफिले के साथ वजरंग वली के द्वार में मत्था टेकने पहुंचे नगर के सभी धार्मिक स्थलों पर नमन करते हुए नगरवासियों का आभार करते जा रहे थे आभार प्रदर्शन यात्रा का समापन नगर के राम-लीला मैदान में आम सभा के रुप में किया गया।