विदिशा। भारतीय जनता पार्टी विदिशा नगर द्वारा सुशासन दिवस के रूप में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री प्रखर वक्ता भारत रत्न स्वर्गीय पंडित अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती पर अटल उद्यान में स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई।

इस अवसर पर विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने सभी को संबोधित करते हुए कहा अटल बिहारी वाजपेई हमारे ऐसे प्रेरणा स्रोत हैं जो की अजातशत्रु थे जिनका कोई शत्रु नहीं था उन्होंने संसद में कहा था आज हमारी सरकार एक वोट से गिर रही है तो कांग्रेस हम पर हंस रही है एक दिन ऐसा आएगा पूरे राज्य में देश में भाजपा की सरकार होगी और सारा देश कांग्रेस पर हंसेगा आज वही स्थिति हमको देखने को मिलती है राहुल गांधी को सर्कस जाने की उन्होंने सलाह दी एवं कार्यकर्ताओं को सीख दी कि हर परिस्थिति में कार्यकर्ताओं को अटल जी के सिद्धांत पर चलकर जो भी कर्तव्य पथ पर कार्य मिले उसका हमें पूर्ण ईमानदारी,और निष्ठा से निर्वहन करना है इसी क्रम में सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा पूर्व कॉर्पोरेट बैंक के अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संदीप डोंगर सिंह बलवीर रघुवंशी,दुर्गा नगर मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान वेत्रवती मंडल के अध्यक्ष पंकज पांडे ने भी अपने विचार रखें कार्यक्रम में वेस मंडल के अध्यक्ष दिनेश कुशवाहा उदय ढोली सुरेश मालवीय सुनील साहू पंकज अहिरवार नेतराम किरार मनोज राठौर आशीष मोहता विकाश जैन लखन पटेल पार्षद लीलाधर लोधी रामप्रसाद पासी शैलेन्द्र सरवैया प्रशान्त शर्मा सोनू सरदार सहित पार्टी नेता व कार्यकर्ता साथी शामिल हुए यह जानकारी दुर्गा नगर मंडल के मीडिया प्रभारी सुनील साहू द्वारा दी गई