Let’s travel together.

TODAY :: राशिफल रविवार 24 दिसंबर 2023

0 82

मेष राशि -योजनाएं सफल होंगी और प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क होगा। नए कार्यों की प्राप्ति भी होगी। आय भी अच्छी बनीं रहेगी। मंगलवार और बुधवार को परिस्थितियां ऐसी बनेंगी कि धन की प्राप्ति होगी। पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी और नए कार्यों की ओर आकर्षण होगा। किसी को दिए हुए धन की वापसी संभव है। आपकी उन्नति चरम पर होगी और हर काम को आसानी से करने में सफल भी होंगे।गुरुवार और शुक्रवार को शांती से रहें। व्यय बढ़ेंगे और क्रोध भी ज्यादा आएगा। आय में कमी आएगी, लेकिन शनिवार का दिन उत्तम रहेगा।

वृषभ राशि – भाग्य अनुकूल रहेगा और साथियों का सहयोग प्राप्त होगा। आय उन्नत बनी रहेगी। बुध और गुरुवार को मित्रों के साथ घूमने जाने का मौका मिलेगा। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी और वर्चस्व में वृद्धि होगी। आंतरिक मामलों में किसी दूसरे के हस्तक्षेप से काम बिगड़ सकता है। आय अच्छी बनी रहेगी और व्यस्तता अधिक होगी। शुक्र और शनिवार को धन की प्राप्ति होगी और ऋण संबंधी मामले सुलझेंगे। मन प्रसन्न रहेगा और सफलताएं प्राप्त होंगी।

मिथुन राशि –आय कम रहेगी और विवाद भी हो सकते हैं। बुधवार और गुरुवार से उत्तम योग दिख रहे हैं। कोर्ट कचहरी और विवादपूर्ण मामलों में विजय मिलेगी। समकक्षों से बेहतर प्रदर्शन करने में सफल होंगे। आय बढ़ेगी और सहयोग की प्राप्ति भी होगी। रुके कार्यों में गति आएगी। शुक्रवार और शनिवार को विशेष कार्य हो जाने से हर्ष रहेगा। मांगलिक अवसरों पर जाने का मौका मिलेगा। व्यस्तता बढ़ेगी और आय अच्छी होती रहेगी।

कर्क राशि- उच्च पद की आंकाक्षा पूरी होगी और बाधित कार्यों में भी गति आएगी। पहले की योजनाओं में फेरबदल करना पड़ सकता है। बुधवार और गुरुवार को कुछ लोग काम से नाराज भी हो सकते हैं, लेकिन अच्छे परिणाम प्रशंसा भी दिलाएंगे। शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। गुप्त बातें उजागर हो सकती हैं। व्यय बढ़ेगा और घर का सामान खराब हो सकता है। शुक्रवार और शनिवार को समय में सुधार रहेगा। धन की प्राप्ति होगी और सहयोग भी प्राप्त होगा। घर में कुछ उत्सव हो सकता है। मित्रों से मिलेंगे।

सिंह राशि – षष्ठम चंद्र से विचारों में अस्पष्टता रहेगी। स्वभाव में बार-बार परिवर्तन होगा। नए कार्यों के प्रति उत्साह में कमी आएगी और दूसरों पर अधिक निर्भर रहना हानिकर हो सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे और कार्य के प्रति मन उदास रहेगा। बुधवार और गुरुवार को प्रसन्नता की प्राप्ति होगी। अच्छी खबरें मिलेंगी। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण होगा। आय में वृद्धि होगी। विवादित मामलों में पक्ष मजबूत होगा। शुक्रवार और शनिवार को मनचाहे कार्य नहीं कर पाएंगे। इस दो दिनों में संभलकर रहना होगा। अनावश्यक समस्याएं आ सकती हैं।

कन्या राशि – कार्यों को तुरंत करने की आदत से लाभ होगा। आय अच्छी बनी रहेगी और शुभ समाचार मिलेगा। विरोधी शांत रहेंगे और समस्याओं का निदान प्राप्त होगा। बुधवार और गुरुवार को आलस्य से काम बिगड़ सकता है। काम को टालने की प्रवृत्ति रहेगी। मनोरंजन के साधनों की ओर आकर्षीत होंगे। शुक्रवार और शनिवार को सुखद आश्चर्यजनक सूचना प्राप्त हो सकती है। परिवार और संतान से संबंधों में सुधार होगा। धन की प्राप्ति होगी। नए कार्य प्राप्त होंगे।

तुला राशि – किसी काम में नाकामी मिल सकती है। निकट के लोगों की नाराजगी कम होगी। अपनी बात दूसरों को समझाने में सफल होंगे। कई नए संपर्क बनेंगे और उनका लाभ मिलेगा। मंगलवार की शाम से आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। साझेदारों से सहयोग प्राप्त होगा और बाधाओं में कमी आएगी। संतान से सुख मिलेगा और बुधवार को भी आपका दिन ठीक रहेगा। गुरुवार को संभावित लाभ प्राप्त करने में सफल होंगे। शुक्रवार और शनिवार को चिंताएं अधिक रहेंगी और कार्य में मन नहीं लगेगा। शत्रु हावी होने का प्रयास करेंगे।

वृश्चिक राशि – भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य भी सहयोग देगा और रहस्यमय विद्याओं की ओर आकर्षीत हो सकते हैं। आय उत्तम बनी रहेगी और काम समय पर बनेंगे। बुधवार और गुरुवार को व्यवहार में परिवर्तन होगा और मन उदासीन रहेगा। सब कुछ मिलने के बाद भी अज्ञात इच्छा बनी रहेगी। मेहनत ज्यादा और आय कम होगी। शुक्रवार और शनिवार को किसी बड़ी खुशी की मिलने की संभावना है। मांगलिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिलेगा। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। कार्य में तेजी रहेगी।

धनु राशि – द्वितीय चंद्र आर्थिक लाभ के  साथ प्रभाव में वृद्धि करेगा और जीवन भी अच्छा रहेगा। प्रतिद्वंदियों को भी मात देने में सफल होंगे। स्थायी संपत्ति से लाभ के आसार बनेंगे। बुध और गुरुवार को शुभ समाचार प्राप्त होने के आसार हैं। नए वाहन और मकान को खरीदने की योजना बन सकती है। संतान से प्रसन्नता प्राप्त होगी। आय में वृद्धि होगी और अटके कार्यों में गति आएगी। शुक्रवार और शनिवार को निराशा का भाव हावी रहेगा। मन उचाट होगा और दूसरों के प्रति आदर भाव समाप्त होगा। आय भी कम रहेगी। अनावश्यक व्यय होंगे।

मकर राशि – व्यर्थ की बातों में समय नाश होने से खीझ होगी। पिता से अनबन हो सकती है और सहयोगियों से भी निराशा होगी। हालांकि, चंद्र राशि में रहेंगे जिससे धन की कमी नहीं रहेगी। अन्य कार्यों में बाधाएं उत्पन्न होने से परेशानी बनी रहेगी। प्रलोभन देने वाली योजनाओं से दूर रहें। बुधवार और गुरुवार को सामान्य महसूस करेंगे। सहयोग की प्राप्ति होगी और कार्य में गति रहेगी। आय भी अच्छी बनी रहेगी। शुक्रवार और शनिवार को प्रभाव की वृद्धि होगी और भाग्य का सहयोग प्राप्त होगा। कार्य में गति रहेगी और आपकी योजनाएं सफल होंगी। यात्रा का भी योग है।

कुंभ राशि – शुरुआत में अति व्यस्तता से परेशान हो सकते हैं और लाभदायक यात्रा भी करनी पड़ सकती है। व्यय की अधिकता होगी और अनावश्यक समस्याएं उत्पन्न होंगी। बुधवार और गुरुवार को उच्च वर्ग के लोगों से मुलाकात होगी और नए कार्यों के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। समस्याओं का निदान होगा और प्रसन्नता में वृद्धि होगी। अनर्गल प्रस्तावों की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया जाएगा, इसलिए संभलकर रहें। आय में वृद्धि होगी। शुक्रवार और शनिवार को भौतिक सुख की प्राप्त होगी और सहयोग मिलेगा। अटका धन मिल सकता है।

मीन राशि –एकादश चंद्र से आय की प्राप्ति होगी। भाग्य अनुकूल रहेगा। कार्य की अधिकता रहेगी और योजनाएं सफल होंगी। चंद्रमा,  बुधवार एवं गुरुवार को अव्यवहारिक प्रदर्शन करवाएगा। मित्रों और परिवार के लोगों से दूर होंगे। संयम धैर्य से काम लें अन्यथा कई कार्य बिगड़ सकते हैं। खर्च भी अधिक होंगे। क्रोध बढ़ेगा। शुक्रवार और शनिवार को समय में सुधार होगा और आर्थिक मामलों में उन्नति होगी। अटके धन की प्राप्ति भी हो सकती है। ऋण लेने की आवश्यकता पड़ेगी। नए मित्र बनेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश पटवारी संघ का प्रदेशव्यापी आंदोलन तेज,3 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी     |     अब छत्तीसगढ़ में भी तीन घंटे में मिलेगा दस केजी घरेलू सिलेंडर,इंदौर भोपाल के बाद रायपुर में भी वितरण शुरू     |     भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811