Let’s travel together.

शिव महापुराण कथा स्थल पहुंचकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

0 237

कलेक्टर, एसपी सहित प्रशासन के अधिकारियों एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों से किया विचार-विमर्श

सी एल गौर

रायसेन । जिला मुख्यालय स्थित दशहरा मैदान पर 3 अप्रैल से सुप्रसिद्ध शिव महापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी की कथा के विशाल आयोजन को लेकर मंगलवार को मध्य प्रदेश शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी कथा स्थल पर पहुंचे और व्यवस्थाओं के बारे में प्रशासनिक अधिकारियों एवं श्री अमरनाथ सेवा समिति के पदाधिकारियों, सनातन धर्म प्रेमियों के साथ विचार विमर्श करते हुए कथा स्थल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली एवं पांडाल में लगने वाले प्रसिद्ध शिव

महापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी के लिए बनाए जाने वाले मंच की व्यवस्थाओं का भी स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने जायजा लिया। इस मौके पर मौजूद कलेक्टर अरविंद दुबे एवं जिला पुलिस अधीक्षक विकास शाहबाल से भी जानकारी ली एवं कथा स्थल पर व्यवस्था को लेकर निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि शहर में शिव महापुराण की कथा होने जा रही है जिसमें बेहतर व्यवस्थाएं की जाए,आने वाले श्रद्धालुओं के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं होना चाहिए, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हो, बेहतर पार्किंग व्यवस्था हो ताकि आने जाने में परेशानी न आए।


इस मौके पर जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी को उनकी ओर से की जाने वाली व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वही श्री अमरनाथ सेवा समिति के पदाधिकारियों द्वारा शिव महापुराण कथा के लिए की जाने वाली तैयारियों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। कथा स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते समय उनके साथ कलेक्टर अरविंद दुबे, पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, एसडीएम एल के खरे, एसडीओपी आदिति भावसार, थाना प्रभारी आशीष सपरे, सहित श्री अमरनाथ सेवा समिति के अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं शहर के गणमान्य नागरिक एवं धर्म प्रेमी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811