सुरेंद्र जैन
सांकरा निको रायपुर।समीपस्थ ग्राम बरोदा में सोमवार को जैनाचार्य विद्यासागरजी महामुनिराज के दर्शनार्थ क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा पहुचे इस दौरान कुछ पल विधायक अनुज शर्मा को राष्ट्रहित में जैनाचार्य ने आशीर्वचन दिए और फिर हाथ उठाकर उन्हें मंगल आशीर्वाद दिया
जैनाचार्य विद्यासागरजी महामुनिराज जी के दर्शनार्थ विहार के दौरान भी तिल्दा से लेकर रायपुर तक नेताओ का दर्शनार्थ आना होता रहा तिल्दा में गत दिवस पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल देवजी भाई पटेल ने भी आचार्यश्री के दर्शन किये थे
*बड़े बड़े नेताओं को भी मुश्किल होता है गुरुजी का आशीर्वाद*
जैनाचार्य विद्यासागरजी के दर्शनार्थ अक्सर नेताओ से लेकर बड़ी बड़ी राजनीतिक हस्तियां पहुचती हैं लेकिन सभी के भाग्य ऐंसे नहीं होते की उन्हें अच्छे से अलग से दर्शन हों और आशीर्वाद मिल जाये इसके भी कई कारण हैं जिनमे प्रमुख तो यही की आचार्यश्री महातपस्वी राष्ट्रचिन्तक हैं नियम संयम के साथ जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए राष्ट्रहित में अच्छे काम करते हैं जिनसे राष्ट्र की उन्नति दिखती है उन्हें आचार्यश्री का सदैव आशीर्वाद मिलता रहता है फिर चाहे वह दृर ही क्यों न हो धरसीवा से अनुज शर्मा पहली बार विधायक बने हैं वह क्षेत्र और प्रदेश व राष्ट्रहित में कुछ बेहतर करें