Let’s travel together.

रायसेन की रामलीला::  शहर में धूमधाम के साथ निकली शिव बारात, जगह-जगह पुष्प वर्षा कर हुआ जोरदार स्वागत

0 156

सी एल गौर रायसेन

श्री रामलीला महोत्सव के चलते सोमवार को नगर के सुप्रसिद्ध गंज बाजार बालाजी धाम से भगवान शिव की बारात धूमधाम के साथ निकली गई जिसका नगर में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया ,भगवान शिव की बारात गंज बाजार से लेकर भोपाल रोड भोपाल सागर चौराहा होते हुए रामलीला गेट के सामने से महामाया चौक के सामने पहुंची जहां सनातन धर्म प्रेमियों ने गुलाब के फूलों से वर्षा कर शिव बारात का अभूतपूर्व स्वागत किया।

इसके पश्चात नगर पालिका परिषद भवन के सामने पूर्व नपा अध्यक्ष एवं भाजपा नेता जमना सेन, अनिल चौरसिया सहित उनके अनेक समर्थकों द्वारा पुष्प वर्षा के साथ शिव बारात का स्वागत किया। इसके साथ ही बारात रामलीला मार्ग होते हुए मेला स्थल रामलीला मैदान पहुंची जहां रामलीला के मंच पर भगवान शिव की महा आरती का आयोजन किया गया जिसमें शिवजी की महा आरती पंडित राजेंद्र शुक्ला एवं पंडित संदीप दुबे द्वारा विधि विधान के साथ कराई गई। इस दौरान भगवान शिव जी के जयकारे लोगों ने लगाएं शिव बारात में पंडित राजेंद्र शुक्ला, शंकर लाल चक्रवर्ती, संदीप दुबे, अशोक सोनी, पतिराम प्रजापति, पंडित जगत महाराज, मनमोहन रैकवार, नूतन कुशवाहा, महेश बॉस शहर अनेक धर्म प्रेमी भगवान शिव जी की बारात में शामिल हुए।

रामलीला में मंगलवार को होगी श्री राम जन्म की भव्य प्रस्तुति

श्री रामलीला महोत्सव के चलते आज मंगलवार को रामलीला मैदान में भगवान श्री राम जन्मोत्सव की भाव प्रस्तुति स्थली कलाकारों द्वारा की जाएगी, इस मनमोहक लीला को देखने के लिए मैदान में दर्शक उत्साह के साथ मौजूद रहेंगे। रामलीला मेला समिति के मीडिया प्रभारी सीएल गौर ने बताया कि श्री रामलीला महोत्सव के दौरान अब प्रतिदिन श्री रामचरित्र मानस के आधार पर स्थानीय कलाकारों द्वारा रामायण जी के विभिन्न प्रसंगों की लीला का मंचन बेहतर ढंग से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार रामलीला मैदान में विभिन्न प्रकार के आकर्षक झूले लगाए गए हैं वही मेला स्थल पर बहुत ही तेजी के साथ कई प्रकार की दुकान लगाई जा रही हैं, रामलीला मंचन के लिए मंच भी आकर्ष ढंग से सजाया जा रहा है जहां प्रतिदिन आकर्षक रामलीला का मंचन कलाकारों द्वारा किया जाएगा, उन्होंने शहर के सभी धर्म प्रेमियों से इस रामलीला महोत्सव में अपना योगदान देते हुए धर्म का लाभ उठाए जाने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोबाइल पर लूडो खेलते युवक पकड़े, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई     |     रायसेन में 4 सितंबर को धूमधाम से मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी     |     अति भारी बारिश के अलर्ट के बीच  किसानों के लिए कृषि विभाग की एडवाइजरी     |     विधायक अनुज शर्मा ने लगाया ‘जनदर्शन’, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया त्वरित निवारण     |     गैरतगंज में गौवंश को बचाने के प्रयास में बेकाबू हुआ डंपर, घर में जा घुसा     |     शिवपुरी के एकमात्र बलदाऊ जी मंदिर में धूमधाम से मना जन्मोत्सव, छप्पन भोग और भंडारा     |     रालामंडल भ्रमण एवं रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन     |     बांगरु बाण :: देश के युवाओं को श्रीकृष्ण से सीखना होगा     |     श्रीकृष्ण पर्व के तहत जामगढ़ से खरगोन तक निकली विशाल शोभायात्रा     |     अंकित तोमर हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा  चार आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों का निकाला जुलूस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811