Let’s travel together.

स्काडा सिस्टम बंद:नहीं हो पा रही पानी की मॉनिटरिंग

0 227

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

स्थानीय जल शोधन प्लांट में शहर की विभिन्न टंकियों में भेजे जाने वाले पानी की समस्त जानकारी प्राप्त करने के लिए तकनीकी व्यवस्था की गई थी परंतु पिछले कुछ वर्षो से यह सिस्टम बंद पड़ा है जिससे पानी की मॉनिटरिंग नहीं हो पा रही है।

एक जानकारी के अनुसार पी एल सी स्काडा सिस्टम किसी भी कार्य की दूर से निगरानी के लिए लगाया जाता है। यह सिस्टम वॉटर सप्लाई डिपार्टमेंट नपा के द्वारा शहर की 17 टंकी में लगाया गया जिसका क्रियान्वयन निजी कंपनी द्वारा रहा, इसी ने प्लास्टिक की पाइप लाइन डालने का काम किया।

स्काडा का रिसीविंग प्वाइंट,फिल्टर प्लांट के कंट्रोल रूम में बनाया गया, जिसमें एक रिसीविंग बॉक्स और एक एलसीडी के माध्यम से शहर की करीब 17 टंकी की जानकारी प्राप्त की जाती है,इसमें प्रत्येक टंकी में आने वाले पानी,सप्लाई किए गए पानी और टंकी में पानी के लैविल की ऊंचाई को ज्यों का त्यों एलसीडी पर दिखाया जाता है और 17 टंकी में भी नेटवर्क बॉक्स लगे हुए है जिनमें सिम कार्ड के माध्यम से जानकारी को फिल्टर प्लांट के कंट्रोल रूम तक पहुंचाया जाता है। फिल्टर प्लांट के कंट्रोल रूम में लगे रिसिंविंग बॉक्स में जानकारी प्राप्त करने के लिए वाय फाय लगाया गया है।
परंतु जानकारी के अनुसार पिछले दो वर्षो से सिम कार्ड और वाय फाए का बिल न भरे जाने के कारण यह सिस्टम बंद है,तथा रखरखाव के अभाव में इनके खराब होने की आशंका भी है और शहर के वार्ड में भेजे जाने वाले पानी की संपूर्ण जानकारी भी उपलब्ध नहीं हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

एआई और फिनटेक की कक्षाएं हुई प्रारंभ        |     शांति और सद्भाव के साथ मनाएं नवरात्रि-दशहरा के त्योहार     |     भोपाल न्यू मार्केट में भीषण आग, कई दुकानें और रेहड़ियां चपेट में; 15 से ज्यादा दमकल मौके पर     |     बाणगंगा धाम पर 5 से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा ज्ञान यज्ञ जारी     |     विश्व नेत्र दिवस पर सेवा भारती और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया संयुक्त शिविर, 305 मरीजों की जांच, 22 ऑपरेशन के लिए चिन्हित     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जीएमसी एवं हमीदिया चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण     |     उपमुख्यमंत्री ने टीबी उन्मूलन के लिए JOSH (जॉइंट स्क्वॉड फ़ॉर हेल्थ) टीम का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने श्री ताहिर अली को 73वें जन्मदिवस पर दी शुभकामनाएँ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने 11 वीं राज्य स्तरीय TNAI कांफ्रेंस-2026 का किया उद्घाटन     |     पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में शिक्षा में AI के प्रयोग पर वाद-विवाद प्रतियोगिता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811