यशवंत सराठे बरेली रायसेन
उदयपुरा विधान सभा क्षेत्र के एवं जनपद पंचायत बाडी के ग्राम जामगढ़ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर जनहित कारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ नव निर्वाचित मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव के द्वारा महाकाल की नगरी से शुभारंभ किया गया उसी संकल्प के साथ उदयपुरा विधान सभा के नवनिर्वाचित विधायक नरेन्द्र शिवाजी पटेल के द्वारा एवं जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रभा पटेल की उपस्थिति में ग्राम पंचायत जामगढ़ में शुभारंभ किया गया।

नवनिर्वाचित विधायक नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने अपनी मृदुभाषी क्षमता से उपस्थित जनसमूह का मनमोह लिया ओर भाजपा सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनहित कारी योजनाओं को विस्तार से बताते हुये अपने आपको जन सेवक वताया ओर कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जायेगी ।हर व्यक्ति अपनी उचित मांग एवं समस्या के लिये मेरे से संपर्क कर सकता है। चाहे किसी भी वर्ग का व्यक्ति हो किसान हो मजदूर हो वे झिझक मेरे पास आ सकता है सरकार द्वारा सभी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है उस लाभ को आप तक पहुंचाने ओर लाभ दिलाने के लिये भारत संकल्प यात्रा आपके घर तक आयी है कोई भी व्यक्ति जनहित कारी योजनाओं से वंचित न हो शासन की योजना हर पात्र व्यक्ति को मिले यही भाजपा सरकार का संकल्प है। जामगढ़ एक एतिहासिक ग्राम है धार्मिक परम्पराओं से जुड़ा है पर्यटन स्थल वनाने के लिये प्रयास किया जायेगा,इसके विकास के लिये पुरातत्व विभाग से संपर्क किया जायेगा।खरगोन से जामगढ़ तक के मार्ग को भी गुणवत्ता पूर्ण वनाया जायेगा। खेती में सिंचाई
को विकसित किया जायेगा।
इस अवसर पर श्रीमती चंपावाई कमलेश साहू,एस डी एम संतोष मुद्गल एवं सामाजिक कार्यकर्ता प्रशासनिक अमला उपस्थित रहा।