Let’s travel together.

बड़ा मंदिर से शुरू होगी भगवान श्री गणेश की परिक्रमा पहुंचेगी रामलीला मैदान

0 101

भगवान श्री गणेश परिक्रमा महा आरती के साथ शुरू होगी ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव की शुरुआत

सी एल गौर रायसेन

हर वर्ष की भांति इस बार भी रामलीला मेला आयोजन समिति के तत्वाधान में श्री रामलीला महोत्सव के चलते शुक्रवार 15 दिसंबर से भगवान श्री गणेश की नगर परिक्रमा के साथ महा आरती से ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव की विधिवत शुरुआत की जाएगी। श्री गणेश जी की परिक्रमा दोपहर पश्चात 3:00 बजे से नगर के बड़ा मंदिर से प्रारंभ की जाएगी जो दुर्गा चौक होते हुए माता मंदिर चौराहा होकर सांची रोड से महामाया चौक के सामने से श्री रामलीला गेट होते हुए रामलीला मैदान मेला स्थल पर पहुंचेगी, जहां भगवान गणेश की विशेष पूजा अर्चना के साथ महा आरती का आयोजन एवं प्रसादी वितरण किया जाएगा ।  नगर के सभी सनातन धर्म प्रेमियों एवं मेला  समिति के समस्त पदाधिकारी तथा सदस्यों से भगवान श्री गणेश की निकलने वाली परिक्रमा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्म का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तीन दिव्यांगों को मिलीं जापानी तकनीकी से बनीं मोटराइज्ड स्कूटी     |     सलामतपुर पेट्रोल पंप लूट कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार     |     क्या राज्यसभा जाना सियासी मोक्ष से पहले ‘गंगा स्नान’ की तरह है? अजय बोकिल     |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा, यात्री बाहर खड़े होकर बस का इंतजार करने को मजबूर     |     सर्वर डाउन होने से सैकड़ों किसान परेशान,नहीं हो पा रहा पंजीयन     |     तीज पर आयोजित हुआ राई नृत्य, ठाकुर बाबा के स्थान पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़     |     गुजरात के योग विवि में साँची विश्वविद्यालय के छात्रों का कीर्तिमान     |     राजस्व वसूली अभियान के साथ शुद्ध पेयजल के लिए जांच की     |     कायस्थ महासभा द्वारा भाईदोज़ पर चित्रगुप्त मंदिर में होली मिलन समारोह     |     पुष्पा 2 फिल्म के पुष्पा भाऊ के स्वरूप में किया नृत्य सोशल मीडिया पर हुए जमकर वायरल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811