हेमेंद्रनाथ तिवारी उज्जैन
बुधवार कई शपथ ग्रहण करने के बाद मध्यप्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बतौर मुख्य मंत्री पहली बार उज्जैन आए। डॉ यादव का आत्मीय स्वागत किया गया। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की आगवानी की।

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उज्जैन आए डॉक्टर मोहन यादव का स्वागत पुष्पगुच्छ और पुष्पमाला भेंट कर किया गया ।
इस अवसर पर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

श्री यादव मुख्यमंत्री बनने के बाद बाबा महाकाल मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर बाबा महाकाल से आशीर्वाद मांगा।