Let’s travel together.

रामलीला मेले को लेकर अधिकारियो ने किया निरीक्षण,15 दिसंबर से होगा मेला प्रारंभ

0 156

रामलीला मेला को लेकर एसडीम, टीआई, नपा अधिकारी,मेला समिति अध्यक्ष ने निरीक्षण कर मैदान का लिया जायजा

सी एल गौर रायसेन

आगामी 15 दिसंबर से रामलीला मैदान में लगने वाले रामलीला मेला आयोजन को लेकर बुधवार को अनुविभागीय अधिकारी मुकेश सिंह, थाना प्रभारी मनोज सिंह, रामलीला मेला समिति के अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी, नपा अधिकारी सहित अनेक पदाधिकारीयो ने मेला ग्राउंड का निरीक्षण किया एवं व्यवस्थाओं के बारे में मैदान में घूम कर जायजा लिया । इस दौरान एसडीएम श्री सिंह ने नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारियों को मौके पर ही रामलीला मैदान को समतलीकरण करने एवं साफ सफाई करने के निर्देश दिए, वहीं मेला ग्राउंड में गिट्टी रेत को शीघ्र हटाने के भी उन्होंने नपा अधिकारी कर्मचारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम श्री सिंह ने कहा कि यहां का रामलीला मेला प्राचीन परंपरा है जिसे देखते हुए यहां व्यवस्थाओं में कोई कमी नहीं रहना चाहिए उन्होंने मेला ग्राउंड पर लगने वाले झूला स्थल का निरीक्षण भी किया एवं झूला वालो को व्यवस्थित ढंग से झूला स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मेला ग्राउंड के आसपास से अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी मौके पर ही दिए। इस मौके पर रामलीला मेला समिति के अध्यक्ष बृजेश चतुर्वेदी ने उन्हें मेला संबंधी व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर इस अवसर पर रामलीला मेला समिति के मीडिया प्रभारी सी एल गौर, बृज बिहारी मिश्रा, वीरेंद्र ठाकुर, रतन सिंह लोधी, लीला सोनी, राहुल परमार सहित अनेक लोग मोजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जेल में 102 बंदियों की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र, बुराइयां छोड़ नई जिंदगी का लिया संकल्प     |     विदिशा की विरासत ग्रुप द्वारा, पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास का भव्य नागरिक अभिनंदन     |     टू नो टीबी की जागरूकता एवं प्रशिक्षण सत्र में माय‌ भारत वालंटियर्स को दिया प्रशिक्षण     |     धर्म आराधना का उद्देश्य: भोग नहीं, कर्मों से मुक्ति     |     बिलांगिंग’: सियासी कड़वाहट में क्यों बदल रहा ‘प्यार का एक सफर’-अजय बोकिल       |     किन्नर समाज कजलियां चल समारोह निकला,विभिन्न शहरों से आये किन्नर भी हुए शामिल     |     शहडोल की बेटी का वैश्विक सम्मान,शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह 4 सितंबर से उज़्बेकिस्तान की चार दिवसीय यात्रा पर     |     मृत्युभोज और तेरहवीं की कुप्रथा के खिलाफ यादव समाज की पहल, श्रद्धांजलि सभा में लिया सामाजिक बदलाव का संकल्प     |     बेगमगंज सागर रोड़ पर गड्ढे में गिरी बाइक , सवार गंभीर घायल     |     पद्मश्री डॉ. नारायण व्यास का भव्य नागरिक अभिनंदन: इतिहास एवं पुरातत्व में योगदान को सराहा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811