Let’s travel together.

सलामतपुर का बेटा बना डॉक्टरः कई रातें जाकर की पढ़ाई, तब पूरा हुआ माता पिता का सपना

0 266

–अशोकनगर के डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में मेडिकल ऑफिसर की पोस्ट पर हुई पदस्थापना

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

मन में किसी भी क्षेत्र में सफल होने की दृढ़ इच्छा शक्ति और विश्वास हो तो उसे हासिल किया जा सकता है। ऐसा ही सलामतपुर के बेटे ऋषभ शर्मा ने कर दिखाया है। उसने रात-रात भर जागकर पढ़ाई करके अपने पिता के सपने को पूरा करने का मन में ठाना था । उसकी यह इच्छा खुद के विश्वास के कारण अब पूरी हो गई है। सलामतपुर के ऋषभ शर्मा एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करके डॉक्टर बन गए हैं। रायसेन जिले के सलामतपुर रातातलाई निवासी जेपी शर्मा जो शासकीय मुड़ियाखेड़ा अस्पताल में कम्पोंडर एवं मां ममता शर्मा गृहणी हैं के पुत्र ऋषभ शर्मा को उदयपुर राजस्थान यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की उपाधि प्रदान की गई है। और उनको डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल अशोकनगर में मैडिकल ऑफिसर की पोस्ट पर पदस्थ किया गया है। इसके बाद माता-पिता के साथ ही परिजनों में खुशी का माहौल है। डॉ ऋषभ शर्मा ने बताया कि पिताजी का सपना मुझे डॉक्टर बनाने का था इसलिए मैंने एमबीबीएस डॉक्टर बनकर अपने पिता का सपना पूरा किया है। जब मैं पढ़ाई करता था तो मेने प्रतिदिन बारह बारह घंटे तक लगातार पढ़ाई की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

परसराई में 13 लाख के हिसाब पर बवाल, 13 पंच पहुंचे जनपद – सरपंच प्रतिनिधि बोले निराधार, CEO बोले होगी कड़ी कार्रवाई     |     वियतनाम के ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में बाग प्रिंट की धूम, 40 से अधिक देशों के बीच मध्यप्रदेश की पारंपरिक कला ने बिखेरी चमक     |     दीवानगंज में नेत्र शिविर: 75 लोगों की जांच में 45 को मिला मोतियाबिंद, ऑपरेशन के लिए चिरायु अस्पताल भेजा     |     हाईवे-18 फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा      |     130 मीटर सीसी रोड का निर्माण शुरू, 50 परिवारों को मिलेगी राहत, नाली भी बनेगी     |     ट्रेन की चपेट में आने से 8 से 10 फीट लंबे अजगर की मौत, दो टुकड़ों में मिला शव     |     लाड़ली बहनों को मिली राशि है ‘भाईदूज का उपहार’ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     एक फोन कॉल बनी जीवन रक्षक – मंदिर हसौद में पुलिस ने समय रहते बचाई एक जान     |     हर घर दस्तक, हर दिल से संवाद: 28 दिनों तक 144 गाँवों में होगा जन चौपाल और प्रत्येक जन के साथ संवाद करेंगे अनुज शर्मा     |     विधायक देवेन्द्र पटेल ने अधिकारियों ली समीक्षा बैठक, विकास कार्यों को समयसीमा पूर्ण करने के दिए निर्देश      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811