Let’s travel together.

शिवपुरी के टमाटर की नेपाल तक डिमांड निकली, किसान खुश

0 104

– पिछले साल जिस टमाटर को सड़कों पर फेंका इस साल ऊंचे भाव में जा रहा, किसानों के चेहरे खिले

रंजीत गुप्ता शिवपुरी 

शिवपुरी जिले में इस साल टमाटर का जोरदार उत्पादन हुआ है। अच्छे उत्पादन के बीच किसानों को टमाटर के अच्छे दाम भी मिल रहे है। बाहरी राज्यों से टमाटर की अच्छी मांग होने के कारण शिवपुरी से टमाटर इन राज्यों में भेजा जा रहा है। पिछले साल इसी टमाटर के भाव किसानों को काफी कम मिल रहे थे जिसके कारण किसानों की लागत नहीं निकल रही थी। इस कारण से किसानों ने यही टमाटर सड़कों पर फेंक दिया था लेकिन इस साल भाव अच्छे हैं और डिमांड भी है जिसके कारण अच्छे दाम मिल रहे हैं।

कानपुर, लखनऊ से लेकर नेपाल तक डिमांड निकली-

जिले में टमाटर के अच्छे उत्पादन के बीच किसानों को अच्छे भाव मिलने से किसानों के चेहरे पर खुशी है। शिवपुरी जिले में इस साल 15 हजार हेक्टर क्षेत्र में टमाटर हुआ है। बाहरी राज्यों जैसे दिल्ली, उत्तर प्रदेश के कानपुर, लखनऊ, कोलकाता और नेपाल से मांग होने के कारण शिवपुरी का टमाटर इन इन जगहों पर भेजा जा रहा है।

पिछले साल कम दाम मिले तो सड़कों पर फेंक दिया था टमाटर-
शिवपुरी के किसानों ने बताया कि इस समय 30 किलो की एक क्रेट 500 से 600 रुपए में जा रही है। यानी कि किसानों को 15 से 20 रुपए प्रति किलो का भाव मिल रहा है। बाहर से आने वाले व्यापारी ट्रकों में इस टमाटर को ले जा रहे हैं। बाहरी राज्यों से टमाटर की डिमांड लगातार बनी हुई है इससे स्थानीय किसानों का टमाटर बाहर जा रहा है। शिवपुरी के किसान राजकुमार ने बताया कि पिछले साल उन्होंने अपना टमाटर कम दाम मिलने के कारण सड़कों पर फेंक दिया था लेकिन इस साल भाव अच्छे हैं। एक अन्य किसान हर्षवर्धन मजेजी का कहना है कि इस साल टमाटर की डिमांड बाहरी राज्यों में अच्छी है जिसके कारण भाव अच्छी मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि शिवपुरी का टमाटर कानपुर, लखनऊ, कोलकाता और नेपाल तक जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में स्कूटी सवार युवती से कार चालक दबंग महिला ने की मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना     |     स्व. माधवराव सिंधिया की पुण्यतिथि पर विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन     |     गौ-वंश वध मामले का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार     |     नर्सिंग विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का जताया आभार     |     रायसेन जिले का हुआ नाम रोशन: उप निरीक्षक शैलेंद्र दायमा को मिलेगा ‘डीजीपी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क’ सम्मान     |     सोशल मीडिया पर नाबालिगों के अकाउंट को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का कृषक सहयोग संस्थान ने किया स्वागत     |     औबेदुल्लागंज नगर परिषद में करोड़ों की सरकारी भूमि बेचने का आरोप, पार्षदों ने कलेक्टर के नाम      |     भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या     |     सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811