Let’s travel together.

महिलाओं ने अवैध कॉलोनाइजर के घर पर किया हंगामा, पुलिस बुलानी पड़ी, जमकर हुई कहा सुनी

0 146

– बिजली कनेक्शन न हो पाने से लोग परेशान थे

– मूर्ख बनाकर बेच दिए गए प्लॉट

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी में अवैध कॉलोनी काटकर महिलाओं को प्लाट देने वाले एक कॉलोनाइजर के घर पर रविवार को महिलाओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। इस हंगामे के बीच महिलाओं का आरोप था कि उन्हें संबंधित कॉलोनाइजर ने मूर्ख बनाकर प्लॉट दे दिए गए। कॉलोनी में बिजली की लाइन डाली गई है वह बंद पड़ी हुई है और उन्हें मुर्ख बनाकर प्लॉट दे दिए गए। हंगामा करने वाली महिलाओं ने आरोप लगाए की हवाई पट्टी क्षेत्र के पास महाराज खेत सिंह कॉलोनी मोनू भगवती नामक कॉलोनाइजर द्वारा काटी गई थी। जहां पर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग से कोई स्वीकृति नहीं ली गई। मूलभूत सुविधाओं का अभाव इस कॉलोनी में है। इसके अलावा बिजली विभाग से भी बिजली लाइन डालने की कोई अनुमति नहीं ली गई जिसके कारण उनके घरों पर बिजली की लाइन नहीं आ पाई है और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व में भी कई बार अधिकारियों को शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई इसके कारण कॉलोनाइजर के घर पर शिकायत लेकर के आई हैं। इस कॉलोनी में प्लाट काटने वाले कालोनाइजर मोनू भगवती का कहना है कि कालोनीवासियों ने बिजली के बिल नहीं भरे। पहले भी बिलों का भुगतान उनके तरफ से नहीं किया गया। उनके साथ और भी लोग थे। जिन्होंने उस कालोनी में प्लॉट काटे थे। उनके ओर से अगर कुछ गड़बड़ी की गई, तो उसका उन्हें पता नहीं है।

कई घंटों तक चला ड्रामा-

शिवपुरी शहर की नाई की बगिया में संंबंधित कॉलोनीनाइनज मोनू भगवती रहता है जिस यह अवैध कॉलोनी काटने का आरोप है। हंगामा करने वालों का आरोप था कि कॉलोनाइजर ने उनकी बिजली सप्लाई की कोई स्वीकृति नहीं ली। इस वजह से उन्हें बिजली विभाग के लोग परेशान कर रहे हैं। इस बीच दोनों पक्षों की महिलाओं में जमकर कहा सुनी हुई। मामला मारपीट तक पहुंच गई थी। इससे पहले कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और मामले को शांत कराते हुए कोतवाली में पंहुचकर शिकायत दर्ज कराने की बात कही। कॉलोनाइजर ने इसकी शिकायत कोतवाली में पहुंचकर दर्ज कराई है।

कई आरोप लगाए-

हंगामा करने वाली महिलाओं ने आरोप लगाए कि इस कॉलोनी में सालों गुजर जाने के बाद सैकड़ों परिवारों को पानी से लेकर सड़क बिजली के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इसके अलावा अवैध रूप से रखे ट्रांसफार्मर को बिजली विभाग द्वारा इस क्षेत्र से हटाने का प्रयास किया गया तो जकालोनी वासियों ने इसका विरोध किया। इसके बाद बिजली विभाग की ओर से कालोनाइजर से बात करने की बात कही गई। बाद में सभी कालोनीवासियों एकजुट होकर कालोनी नाइजर के घर पर पहुंचकर हंगामा कर दिया।

200 से ज्यादा अवैध कॉलोनियां चिंहित-

जानकारी के मुताबिक कॉलोनाइजर मोनू भगवती ने कुछ साल पहले पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में हवाई पट्टी से लगी हुई जमीन खरीद कर उस पर महाराज खेत सिंह नगर के नाम से कालोनी काट दी थी। लेकिन कालोनी को टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के तहत स्वीकृत नहीं कराई गई थी। इसी के चलते कालोनीवासियों को मूलभूत सुविधाओं का लाभ नहीं मिल सका। शिवपुरी शहर में ऐसे ही कई अवैध कॉलोनियां काटी गई हैं। जिनमें लोगों को कोई सुविधा नहीं है। बताया जाता है कि शिवपुरी शहर में 200 से ज्यादा अवैध कॉलोनियां चिंहित की गई हैं। जिन पर प्रशासन ने आज तक कोई कार्रवाई नहीं की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811