Let’s travel together.

अब जागा एमपीआरडीसी,लेकिन पेंच वर्क किया गड्ढे नही भरे

0 206

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
बार-बार खबर प्रकाशित होने के बाद एमपीआरडीसी के कर्मचारी जागे। भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर 6 महीने से लगातार ज्यादा दुर्घटनाएं हो रही थी क्योंकि इस रोड पर सड़क कम गड्ढे ज्यादा हो गए थे। कई वाहन चालक भी इन गढ़ों में गिरकर घायल हो चुके हैं।

इसकी खबर बार-बार प्रकाशित की गई। जिसका असर यहा हुआ कि एमपीआरडीसी द्वारा एक सप्ताह पहले सलामतपुर चौराहा से लेकर भोपाल तक रोड का पैचवर्क भरा गया। मगर कर्मचारियों ने रोड में कई गहरे गड्ढे नहीं भरे जिससे दुर्घटनाएं होने का अंदेशा बढ़ गया है। कई जगह अभी भी गड्ढे बने हुए इन गड्ढों में अगर टू व्हीलर या फोर व्हीलर गाड़ी का पहिया धस गया तो दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

इससे पहले भी इस रोड पर कई बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी है। जिसमें कई लोगों की मौत भी हो गई है इसके बावजूद भी एमपीआरडीसी के कर्मचारी भोपाल विदिशा रोड तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। कमर्शियल वाहनों से टोल टैक्स वसूलने के बाद भी रोड की मरम्मत का कार्य सही तरीके से नहीं किया जा रहा है। सलामतपुर चौराहा से लेकर भोपाल तक एक सप्ताह पहले जो पैचवर्क किया गया है वहा केवल खानापूर्ति की गई है सही तरीके से पैचवर्क नहीं भरे गए हैं। जिसका खामीयाजा राहगीर को भुगतना पड़ेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

औबेदुल्लागंज में बीएमओ की वापसी पर फूटा जनआक्रोश, सैकड़ों लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन     |     भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री से की सौजन्य भेंट     |     उप मुख्यमंत्री ने जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा के तहत बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर ली सेल्फी     |     सुशासन के माध्यम से केन्द्र एवं राज्य सरकार साकार करेगी विकसित भारत-2047 का लक्ष्य – उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल     |     बाल दिवस पर स्कूलों में सजे बाल मेले, बच्चों ने लगाए खान-पान के स्टॉल     |     दीपावली की छुट्टियों से अब तक कर्क रेखा पर उमड़ रही पर्यटकों की भीड़     |     बाल दिवस, 45 बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग,बच्चों ने दिखाई प्रतिभा     |     भाजपा जिला कार्यालय में प्रदेश प्रभारी मनोरंजन मिश्रा का आत्मीय स्वागत, संयुक्त मोर्चों की बैठक में संगठन मजबूती पर मंथन     |     पांच बार नपती, फिर भी नहीं निकला रास्ते का स्थायी समाधान, धान से भरी ट्रॉली पलटी     |     यंग स्कॉलर एकेडमी खनियाधाना में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811