Let’s travel together.

अंबाडी में अज्ञात कारणों से महिला ने फांसी लगाई

0 615

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम अंबाडी में अज्ञात कारणों एक महिला ने फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिंकी शाक्या पति गुलाब सिंह शाक्या निवासी गद्दी करार अंबाड़ी ने अपने ही घर में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से फांसी लगा ली। जिससे पिंकी शाक्या की मौत हो गई। जब सुबह 8 बजे के लगभग घर वालों ने देखा कि पिंकी ने फांसी लगा ली तो तुरंत दीवानगंज चौकी पर इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी, चौकी प्रभारी बीरबल सिंह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटना स्थल पर ही महिला के मायके वालों को बुला लिया गया था। महिला गुनगा थाना के गांव सुकल्या की रहने वाली थी।

पीएम जहां हो रहा था वहां पर ही महिला के मायके वाले पहुंच गए थे थाना प्रभारी ने मायके वालों को बताया कि हमने मामला पंजीकृत कर लिया है पीएम रिपोर्ट में जो भी तथ्य सामने आएंगे उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी पुलिस ने महिला को पीएम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दीवानगंज भेजा गया जहां पर पीएम के उपरांत शव को परिजन के सुपुत्र कर मामले को पंजीकृत कर जांच में लिया है।

थाना प्रभारी दिनेश रघुवंशी ने कहा है की देखने से प्रतीत होता है कि महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कि हैं मामला पंजीकृत कर लिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह साफ हो पाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811