आदर्श मतदान केंद्र पर मिली कई सुविधाएं, मतदाता खुश नजर आए
– शिवपुरी जिले में बनाए गए 86 आदर्श मतदान केंद्र
रंजीत गुप्ता शिवपुरी
शिवपुरी जिले में विधानसभा चुनाव के लिए 17 नवंबर को मतदान हुआ। जिले की 5 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए। इस दौरान जिले में 86 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिन पर मतदाताओं के लिए विशेष सुविधा की गई थी। इन आदर्श मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होने से मतदाता भी यहां पर वोट डालने आए तो खुश नजर आए।
आदर्श मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं मिलने से मतदाता भी खुश थे। यहां पर वोट डालने के लिए आए । इन आदर्श मतदान केंद्रों पर डॉक्टर से लेकर के महिला मतदाताओं के बच्चों के लिए खेल खिलौने रखे गए थे।
स्थानीय मतदाताओं ने बताया कि मतदान केंद्रों पर पहली बार इस तरह की व्यवस्थाएं देखी। वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत के सीईओ और स्वीप अभियान के नोडल अधिकारी उमराव सिंह मरावी ने बताया कि शिवपुरी जिले में 86 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिन पर कई सुविधा मतदाताओं के लिए उपलब्ध कराई गई थी। जिससे मतदान करने आने वाले मतदाताओं को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो।