अनुराग शर्मा
सीहोर। विधानसभा चुनाव में इछावर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी करणसिंह वर्मा का अचानक स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण जिला अस्पताल लाया गया है। यहां चिकित्सक उनका उपचार कर रहे हैं।
प्राप्त जानकारी अनुसार इछावर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी विधायक करणसिंह वर्मा की बीती रात तबियत खराब हो गई थी। बुखार व घबराहट होने के कारण स्थानीय चिकित्सको द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सोमवार को फिर सुबह घबराहट होने पर उन्हें जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों की टीम उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है।
सिविल सर्जन डा प्रवीर गुप्ता का कहना है कि श्री वर्मा को बुखार के अलावा घबराहट होने की शिकायत पर उनकी जांच की जा रही है। अत्यधिक थकान और मौसम में आये बदलाव के कारण ऐसा होने की संभावना है। फिलहाल चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हैं।