Let’s travel together.

आप प्रभु राम चौधरी को जिताओ सांची क्षेत्र के संपूर्ण विकास की गारंटी मेरी- ज्योतिरादित्य सिंधिया

0 102

भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर प्रभु राम चौधरी के पक्ष में केंद्रीय मंत्री ज्योतिराज सिंधिया ने किया चुनावी सभा को संबोधित

 सी एल गौर रायसेन

धनतेरस के शुभ अवसर पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित महामाया चौक पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य की चुनावी सभा का आयोजन सांची विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर प्रभु राम चौधरी की ओर से किया गया, त्यौहार होने के बाद भी सभा में श्री सिंधिया को सुनने के लिए शहरी क्षेत्र से लेकर अनेक ग्रामीण क्षेत्र से भी लोग जनसभा में शामिल हुए और श्री सिंधिया के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना। इस अवसर पर आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने सर्वप्रथम धनतेरस के शुभ अवसर पर जनसभा में मौजूद आम जनता के लोगों को अपनी ओर से शुभकामनाएं गई।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत देश पूरी दुनिया में एक अलग ही पहचान बनाकर अग्रसर हो रहा है उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश की जनता की भलाई के लिए अनेकों कल्याणकारी विकास की योजनाएं चलाकर क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रखी है चाहे लाडली लक्ष्मी योजना की बात हो और चाहे लाडली बहन योजना हो और चाहे किसान सम्मान निधि का मामला हो शिवराज सिंह जी ने आम जनता के लोगों के लिए बहुत कुछ किया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में भाजपा द्वारा लागू की गई योजना को बंद कर दिया गया था पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी भाजपा शासन काल की योजनाओं को बंद कर दिया जिससे आम जनता के लोगों को लाभ नहीं मिल सका परंतु जैसे ही हम भाजपा की सरकार में आए और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी बने तो उन्होंने आपके हित में अनेकों कार्य योजनाएं बनाकर जनता की भलाई के लिए काम किया ।

उन्होंने कहा कि हम कभी झूठी घोषणाएं नहीं करते सिंधिया राजघराने का एक उद्देश्य है कि जो कहते हैं वह करते हैं मैं सांची क्षेत्र के संपूर्ण विकास की गारंटी लेता हूं आपका प्रत्याशी डॉक्टर प्रभु राम चौधरी जो कि सच्चे जन सेवक हैं, ईमानदार हैं इन्हें आप अधिक से अधिक मतों से विजई बनाएं। श्रीमंत ज्योतिराद सिंधिया ने मंच पर फिल्मी अभिनेताओं की स्टाइल में चुनावी सभा को संबोधित किया जिसे देख सभा में मौजूद लोग भी अचंभित हो गए की आम जनता के लिए महाराज भी बहुत कुछ सोचते हैं सभा में बैठे लोग उनकी कार्यशैली और बोलने की कला की तारीफ करते दिखाई दिए कई लोग यह कहते देखे गए की महाराजा हो तो सिंधिया जी जैसा। श्री सिंधिया ने आम जनता के लोगों से हाथ उठवाते हुए भाजपा के प्रत्याशी डॉक्टर प्रभु राम चौधरी को भारी बहुमत से जिताने का आग्रह किया तो सभा में मौजूद जनता के लोगों ने भी उन्हें पूरी तरह से अस्वस्थ करते हुए भरपूर समर्थन किया। श्री सिंधिया ने कहा कि रायसेन में पॉलिटेक्निक कॉलेज की बात हो चाहे आईटीआई कॉलेज की बात हो मेडिकल कॉलेज खुलने की बात हो जिले में अस्पताल का उन्नयन करने की बात हो सांची में सोलर सिटी प्लांट का मामला हो, करोड़ों की सड़क की सौगात हो ऐसे कई काम किए गए हैं जो कांग्रेस की सरकार नहीं कर पाती और मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपका प्रत्याशी डॉक्टर प्रभु राम चौधरी आगे चलकर इससे भी ज्यादा विकास के कार्य क्षेत्र में कराएंगे। इससे पूर्व सांची विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर प्रभु राम चौधरी ने भी चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मौजूद आम जनता के लोगों से हाथ जोड़कर उन्हें आशीर्वाद देने का आग्रह किया एवं उन्होंने कहा कि मैं सांची विधानसभा क्षेत्र को पूरे मध्य प्रदेश में एक विकसित क्षेत्र बना कर रहूंगा मैं आपसे ऐसा वादा करता हूं क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी उन्होंने आम जनता के लोगों से आगामी 17 नवंबर को होने वाले मतदान में उन्हें आशीर्वाद देने का आग्रह किया।

इस अवसर पर आयोजित जनसभा में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा, नरेंद्र सिंह कुशवाह, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता जमना सेन, एस मुनियन बृजेश चतुर्वेदी, धीरेंद्र सिंह कुशवाह, बंटी महेश्वरी, भूपेंद्र सिंह वर्मा, राजेंद्र बघेल, जीतू आदित्य शर्मा सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता मंच पर आसीन थे, इसके अलावा जनसभा में धनतेरस का त्यौहार होने के बावजूद भी बड़ी संख्या में आम जनता के लोग केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया को सुनने के लिए पहुंचे थे। आयोजित जनसभा के दौरान बघेल समाज के लोगों ने बड़ी माला के साथ केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया का मंच पर पहुंच कर जोरदार स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811