Let’s travel together.

6 दिन में 5वीं बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

0 531

पेट्रोल 50 पैसे और डीजल 55 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ

4 महीने से भी ज्यादा स्थिर रहने के बाद पेट्रोल और डीजलके भाव अब बढ़ने शुरू हुए हैं तो नॉन-स्टॉप बढ़ते ही जा रहे हैं. आज एक बार फिर देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी हुई है. देश की प्रमुख ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज फिर पेट्रोल-डीजल महंगा कर दिया है. बता दें कि बीते 6 दिनों में आज 5वीं बार तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. रविवार, 27 मार्च को दिल्ली  में पेट्रोल 50 पैसे और डीजल 55 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है. जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 99.11 रुपये और डीजल 90.42 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

दिल्ली में 3.70 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है पेट्रोल

दाम में स्थिरता के बाद जिस दिन से तेल की कीमतें बढ़नी शुरू हुई हैं, तब से लेकर अभी तक यानी 6 दिनों में दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 3.70 रुपये महंगा हो चुका है. दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 50 पैसे बढ़ाए गए हैं, जबकि इससे पहले दिल्ली में पेट्रोल के भाव में चार बार 80-80 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी. नए बदलाव के बाद दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत एक बार फिर से 100 रुपये प्रति लीटर के काफी करीब पहुंच गई है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सभी सरकारी बैंकों में 5 दिन काम की खबर पर बड़ा अपडेट, हर शनिवार छुट्टी का वायरल नोटिफिकेशन फर्जी     |     छात्रा से मारपीट करने वाली महिला पर FIR, वीडियो जारी कर मांगी माफी     |     गणेश विसर्जन के बाद दुर्गा प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे अंबाड़ी के मूर्तिकार     |     बालमपुर में डाक चौपाल, ग्रामीणों को डाक विभाग की योजनाओं की दी जानकारी     |     चुनाव आयोग को लेकर भ्रम फैलाने पर राहुल गांधी माफी मांगें : राकेश शर्मा     |     एक पटवारी, कई हल्कों का जिम्मा,किसानों के काम में हो रही देरी     |     सिलवानी में राशन दुकान पर महिलाओं का हंगामा, फिंगर लगवाने के बाद राशन नहीं देने का आरोप     |     विधायक अनुज शर्मा आई आई टी मद्रास में लेंगे क्लास      |     रायपुर के अग्रसेन धाम में कल जुटेंगे देशभर के जैन पत्रकार,दो दिवसीय महा सम्मेलन का हुआ आगाज     |     नक्सल मुक्ति के बाद बालाघाट में स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाओं का तेजी से सुदृढ़ीकरण: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811