Let’s travel together.

फर्जीवाड़ा कर बैंक के साथ सोलह करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी के आरोपी गिरफ्तार

0 54

सुरेन्द्र जैन धरसीवा
थाना मुजगहन क्षेत्रान्तर्गत डूण्डा स्थित एक्सिस बैंक में हुए फर्जीवाड़ा मामले पुलिस ने अब तक ग्यारह आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।
आरोपियों के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 105/22 धारा 420, 467, 468, 471, 34, 120बी, 409, 419 भादवि. का अपराध दर्ज कर पुलिस ने यह कार्यवाही की है
प्रार्थी बी आनंद कलस्टर हेड एक्सिस बैंक रायपुर ने थाना मुजगहन में रिपोर्ट दर्ज कराया कि छ.ग. राज्य कृषि मण्डी बोर्ड के बैंक खाता क्रमांक 900010025774139 जिसमें सतीश वर्मा एवं चन्द्रभान सिंह ने अपने सहयोगी अन्य लोगों के साथ मिलकर फर्जी तरीके से चेक बुक जारी कराकर, चेक बुक के माध्यम से फर्जी तरीके से रकम स्थानांतरित कराया एवं उन्हीं चेक बुक के माध्यम से अन्य बैंक खातों में फर्जी तरीके से रकम स्थानांतरित कराया। इस प्रकार आरोपियों द्वारा बैंक को गलत तरीके से नुकसान पहुंचाने और बेईमानी के ईरादे से स्वयं के लाभ के लिए अवैधानिक तरीके से छल कर कूटरचना कर बैंक से करीबन 16,40,12,655/- रूपये का धोखाधड़ी किये। जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 105/22 धारा 420, 467, 468, 471, 34, 120बी, 409, 419 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आरोपियों की पतासाजी करते हुए प्रकरण में 05 आरोपियों को रायपुर/दुर्ग, 02 आरोपियों को हैदराबाद, 02 आरोपी को बैंगलोर तथा 01 आरोपी को मुंबई से इस प्रकार प्रकरण में अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर घटना में संलिप्त आरोपी कर्नाटक निवासी मनसूर सलीम के बैंक खाते में 99,31,974/- रूपये प्राप्त कर अपनी भाई के खाते में ट्रांसफर करना बताया गया। जिस पर आरोपी मनसूर सलीम को गिरफ्तार किया गया है।

प्रकरण में अब तक नगदी रकम 2 करोड़ 34 लाख रूपये जप्त करने के साथ ही अलग – अलग बैंक खातों में जमा 1 करोड़ 18 लाख रूपये को होल्ड कराया गया है, इस प्रकार कुल 03 करोड़ 52 लाख रूपये जप्त एवं होल्ड़ कराया गया है।

प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियांे की पतासाजी हेतु पृथक-पृथक टीमें बनाकर कई राज्यों में रवाना किया गया है। आरोपियों द्वारा बैंक को जो आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है उस दिशा में रकम बरामद करने एवं प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

गिरफ्तार आरोपी:- मनसूर सलीम पिता अब्दुल उम्र 51 साल निवासी म0न0 41, 12वां मेन रोड बिटियम ले-आउट फर्स्ट स्टेज बैंकलोर थाना एसजी पालिया जिला बैंगलोर कर्नाटक।

कार्यवाही में थाना मुजगहन से उपनिरीक्षक हरि प्रसाद देवता, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से आर. प्रमोद बेहरा, मोह. राजिक, पुरूषोत्त्म सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |     सांसद खेल महोत्सव समापन कार्यक्रम को लेकर भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित     |     यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के निर्विरोध अध्यक्ष बने हेमंत उपाध्याय     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में पाँच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ     |     राइट क्लिक::सनातनी एकता पर गहरी चोट है यूपी का यह ‘सवर्ण-संघर्ष’…अजय बोकिल     |     डोंगरगढ़ में आयोजित आचार्य श्री के द्वितीय समाधि दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे शिवराजसिंह चौहान      |     गांव की बेटी ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली परेड में हुई शामिल     |     हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस, तिरंगे की शान में सजा ऐतिहासिक नगरी सांची     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811