सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट
भोपाल। शहर में अनेक संस्थाओं द्वारा, हिंदू धर्म को मानने वाले प्रत्येक घर में करवा चौथ मनाया गया डॉक्टर्स अपने कर्तव्य के चलते करवाचौथ सेलिब्रेशन नही कर पाते हैं फिर भी कुछ डॉक्टर्स डॉ उत्कर्ष शुक्ला डॉ आस्था डॉ पंकज शुक्ला डॉ आभा डॉ अनुषा शुक्ला डॉ वर्चस्व, स्मृति राहुल महंत ने अपने व्यस्त समय से समय निकाल कर करवा चौथ मनाया:

कहते हैं कि इस व्रत के बारे में भगवान कृष्ण ने द्रोपदी को और शिव जी ने माता पार्वती को बताया था. करवा चौथ का व्रत कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है. इस दिन विवाहित महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं. साथ ही कन्याएं भी अच्छे वर के लिए व्रत रखती हैं. यह व्रत परिवार की सुख समृद्धि के लिए भी रखा जाता है. ऐसी मान्यता है कि अगर महिलाएं इस दिन कुछ भी इच्छा मांगें, तो वो पूरी हो जाती है. इस बार करवा चौथ 1 नवंबर, बुधवार को पूजा की गई