Let’s travel together.

आज विधायक रामपाल सिंह राजपूत की विशाल नामांकन रैली, दिल्ली के पूर्व भाजपा प्रदेशध्यक्ष एवं सांसद, भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी रहेंगे मौजूद

0 137

 

बेगमगंज रायसेन।सिलवानी विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी रामपाल सिंह आज 30 अक्टूबर दिन सोमवार को बेगमगंज में विशाल जन समुदाय के साथ नामांकन रैली कर अपना नामांकन भरेंगे। उनके नामांकन रैली में युवा सम्राट, सांसद, भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा मौजूद रहेंगे।

नामांकन रैली नगर के सिद्ध स्थान श्री जगदीश मंदिर से पूजा अर्चना के बाद शुरू होगी। जो बजरिया मंदिर, कबीर चौराहा, गांधी बाजार, शिवालय मंदिर, पुराना बस स्टैंड, नगर पालिका के सामने से होते हुए नया बस स्टैंड पहुंचेगी। यह भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी “जनसभा” को संबोधित करेंगे।
भाजपा प्रत्याशी रामपाल सिंह अपने परिवार सहित तथा सिलवानी विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ प्रातः 10 बजे श्री जगदीश मंदिर पहुंचेंगे। जहां भगवान जगन्नाथ स्वामी जी की पूजाअर्चना कर विशाल नामांकन रैली तहसील कार्यालय पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी रामपाल सिंह अपना नामांकन जमा करेंगे।

न्यूज़ सोर्स- हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी
रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

31 अगस्त को नगर पालिका परिसर में मनेगा भव्य रक्षाबंधन पर्व     |     भाई-भाई के प्रेम में छिपी है जीवन की सच्ची साधना-मुनि श्री       |     राज्यस्तरीय कुडो प्रतियोगिता में इधिका ने जीता स्वर्ण पदक     |     भोर की भस्म आरती से गूंजा चारूवा का गुप्तेश्वर धाम, प्राचीन शिवालय में उमड़ी श्रद्धा     |     अयोध्या क्षेत्र महिला इकाई का हरियाली महोत्सव उत्साह, संस्कृति और महिला शक्ति का बना प्रेरणादायी उत्सव      |     सृजन के नन्हें प्रहरियों ने बदली समाज की तस्वीर, बाल विवाह और घरेलू हिंसा के खिलाफ खुद बने बदलाव की मिसाल     |     भाजपा नेताओं ने की नितिन गडकरी से भेंट     |     मोबाइल लूट का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार     |     रायसेन के चित्रगुप्त मंदिर में राम कथा के सातवें दिन प्रभु श्रीराम के वनवास प्रसंग का भावुक वर्णन     |     युवाओं के हाथ लगा सरकारों को झुकाने का मंतर ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811