Let’s travel together.

सांची में भाजपा को एक ओर झटका, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

0 125

-वरिष्ठ कार्यकर्त्ताओ द्वारा धमकाने, अपमानित करने एवं युवा मोर्चा कार्यकर्त्ताओ को दरकिनार करने का आरोप

राकेश गौर, गैरतगंज रायसेन

विधानसभा चुनावों के एन मौके पर सांची विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को एक ओर बड़ा झटका लगा है। भाजपा युवा मोर्चा गैरतगंज के अध्यक्ष हेमन्त धाकड़ ने भाजपा के सभी दायित्वों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने लेटरहेड पर जिलाध्यक्ष के नाम उक्त इस्तीफ़ा सौपा है।
विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट अभी शुरू ही हुई थी कि सांची विधानसभा के गैरतगंज में भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष हेमन्त धाकड़ ने अपने दायित्वों से त्यागपत्र दे दिया है। हेमन्त धाकड़ ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी में युवा मोर्चा एक महत्वपूर्ण कड़ी है। जो युवाओं को साथ लेकर चलने के साथ पार्टी की रीति ओर नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करती है। पर सांची विधानसभा क्षेत्र के गैरतगंज में वरिष्ठ कार्यकर्ताओ द्वारा लगातार युवा मोर्चा पदाधिकारियों को धमकाया जा रहा है उन्हें अपमानित किया जा रहा है। यहां तक कि युवा मोर्चा कार्यकर्ताओ के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। लंबे समय से वे इस तरह के व्यवहार के कड़बे घूट पी रहे है। उन्होंने लगातार इसकी सूचना वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियो को दी पर कोई सुनवाई नही हुई। यही नही चुनावी माहौल में कार्यक्रमों को लेकर भी उन्हें अपमानित करने में कोई कोर कसर नही छोड़ी जा रही है। जिससे आहत होकर उन्होंने यह फैसला लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित कुलहड़िया के समीप अज्ञात वाहन ने एक्टिवा सवार को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर रूप से घायल     |     ग्रामीण अंचलों में भी गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया     |     गणतंत्र दिवस पर गोपाल राठौर सेवानिवृत सहायक महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक को सम्मानित किया     |     वन विभाग से मजदूरी नहीं मिली तो शहडोल के मजदूरों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर डाला डेरा     |     पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग को लेकर बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी रहे हड़ताल पर     |     उत्कृष्ट सेवा के लिए गणतंत्र पर मिला सम्मान     |     मॉर्निंग वॉक एंड सिंगिंग ग्रुप द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश भक्ति गीत संगीत का कार्यक्रम आयोजित     |     गणतन्त्र दिवस पर मनोहर जायसवाल प्राथमिक शिक्षक सम्मानित     |     आचार्य श्री का समाधि दिवस मनाया गया     |     एक एवं दो फरवरी को सांसद खेल महोत्सव का होगा समापन,की जा रही व्यापक तैयारियां     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811