कांग्रेस नेता पूर्व जनपद अध्यक्ष लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव
इधर पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल भी निर्दलीय लड़ने की तैयारी में
सुरेन्द्र जैन धरसीवा
प्रदेश की सबसे बड़ी धरसीवा विधानसभा जो लगातार 15 साल तक भाजपा का गढ़ रही ओर बीते चुनाव की लहर में कांग्रेस ने भाजपा के इस गढ़ को ध्वस्त किया था इस बार दोनो प्रमुख राजनीतिक दलों के लिए खतरे की घण्टी बजा रही है दोनो ही प्रमुख राजनीतिक दलों के बागी निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बनाकर फार्म ले चुके हैं जो इन दोनों दलों के लिए बड़ी समस्याएं उतपन्न कर सकता है।
स्थानीय को टिकिट नहीं मिलने से भाजपाई तो पहले ही नाराजगी ओर तीखे तेवर दिखा चुके थे उन्हें मनाने पार्टी के बड़े नेताओं को दिल्ली से धरसीवा खरोरा आना पड़ा था लेकिन अब पार्टी के टिकिट से 2003-2008 व 2013 के विधानसभा चुनावों में लगातार तीन बार जीतकर धरसीवा को भाजपा का गढ़ बनाने वाले पूर्व विधायक देवजीभाई पटेल ने भी तेबर दिखाना शुरू कर दिया है टिकिट नहीं मिलने के बाद से शांत रहे देवजीभाई पटेल ने अचानक नामांकन पत्र लेकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बनाकर धरसीवा की राजनीति में खलबली मचा दी है यदि वह निर्दलीय चुनाव लड़ते हैं तो दोनो ही प्रमुख राजनीतिक दलों के लिए एक बड़ी चुनोती होंगे क्योकि उनकी पकड़ दोनो ही राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं में काफी मजबूत रही है।
पूर्व जनपद अध्यक्ष भी तैयारी में
दूसरी ओर कांग्रेस नेता व धरसीवा से जनपद पंचायत अध्यक्ष रहे पप्पू राजेन्द्र बंजारे भी नामांकन लेकर सभी को चोंका चुके हैं वह भी क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं इस संवाददाता ने जब उनसे बात की तो उन्होंने स्प्ष्ट कहा कि वह क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे यदि वह निर्दलीय चुनाव लड़ते हैं तो यह कांग्रेस के लिए कोई शुभ संकेत नहीं होगा।
MP TODAY NEWS मध्यप्रदेश का एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और विश्वसनीय न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य पाठकों तक तेज़, सटीक और ज़िम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से हर महत्वपूर्ण खबर पहुँचाना है।
हम मानते हैं कि समाचार केवल जानकारी नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ और लोकतंत्र की धड़कन हैं। इसलिए हम हर खबर को तथ्यों, साक्ष्यों और ज़मीनी हकीकत के आधार पर प्रस्तुत करते हैं।
हमारी खासियत:
तेज़ और ताज़ा खबरें – प्रदेश, देश और दुनिया से जुड़ी हर बड़ी सूचना तुरंत आपके पास।
विश्वसनीय स्रोत – खबरें अफवाहों पर नहीं, प्रामाणिक रिपोर्ट्स और जमीनी सच्चाई पर आधारित।
स्थानीय से वैश्विक तक – गाँव-कस्बों से लेकर अंतरराष्ट्रीय मुद्दों तक की कवरेज।
जनहित सर्वोपरि – जनता की समस्याओं, आवाज़ और अधिकारों को प्राथमिकता।
निष्पक्षता – किसी भी राजनीतिक, सामाजिक या व्यावसायिक दबाव से मुक्त पत्रकारिता।
हमारा लक्ष्य:
हमारा मक़सद है कि MPToday News केवल एक न्यूज़ पोर्टल न रहकर, पाठकों का भरोसेमंद साथी बने।
हम चाहते हैं कि पाठक हमें सिर्फ खबरों के लिए ही नहीं, बल्कि सच्चाई और निष्पक्षता के प्रतीक के रूप में याद करें।
Prev Post