मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
शारदीय नवरात्र के नवमी पर सोमवार को देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ पहुंची। ऐतिहासिक खेड़ापति माता, हनुमान मंदिर दीवानगंज पर सुबह 5 से ही भक्तों की कतार लगना प्रारंभ हो गई थी इस दौरान मां दुर्गा के जयकारे से पूरा इलाका गूंजता रहा। इस बीच शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों के देवी मंदिरों में पूरे दिन मां दुर्गा की पूजा अर्चना भक्ति व श्रद्धा के साथ होती रह सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। खेड़ापति माता हनुमान मंदिर पर लोगों की भिड़ को देखते हुए खेड़ापति माता मंदिर इस

कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही मंदिर में व्यवस्था करना प्रारंभ कर दी थी मंदिर में पूरे दिन पूजा अर्चना का दौर चलता रहा। जहां-जहां पर दुर्गे जी विराजमान हुई है वहां पर हवन भी प्रारंभ हो चुके हैं नवरात्रि का आखिरी दिन होने के कारण कई ग्रामीणों ने अपने घर पर कन्याओं को भोजन कराएं कन्याओं को दान दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया आज विजयदशमी मनाई जाएगी रात के समय दीवानगंज में चल समारोह निकाला जाएगा जो देर रात्रि तक चलेगा