भोपाल।शक्तिनगर भेल के खेल मैदान में चल रहे चार दिवसीय गरबा महोत्सव के विजेताओं को सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्र प्रमुख बी आर रामकृष्ण नायक ने सम्मानित किया।

साथ ही गुजरात से गरबा प्रशिक्षण देने आए कलाकारों को भी ट्रॉफी प्रदान की उल्लेखनीय है कि नवलय नवांकुर संस्था द्वारा पिछले 14 वर्षो से गरबा महोत्सव आयोजित किया जा रहा हे।

प्रतिदिन 15000 से अधिक लोग इस गरबा रास को देखने और खेलने आते हैं इस अवसर पर 45विजेताओं को सेन्ट्रल बैंक की ओर से ट्रॉफी प्रदान की गई संस्था द्वारा सेन्ट्रल बैंक के इस पहल का स्वागत किया तथा आभार व्यक्त किया