-गांव में रावण महाराज की हें प्रतिमा स्थापित
सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर
छःत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के समीप धरसीवा में एक गांव ऐंसा भी है जहां लंकाधिपति रावण महाराज ग्रामीणो की न सिर्फ अटूट आस्था का केंद्र है बल्कि वह ग्रामीणो की हर मनोकामना भी पूरी करते हैं.
धरसीवा के इस गांव का नाम है मोहदी यहां के पुरुष ही नहीं अपितु महिलाओं की भी रावण महाराज के प्रति अटूट आस्था है.गांव के सरपंच ग्राम सभा अध्यक्ष और ग्रामीणो की माने तो जब से गांव में रावण महाराज की प्रतिमा स्थापित हुई तब से गांव में कोई संकट नहीं आया.ग्रामीण महिलाएं कहती हैं कि सन्तानोतपत्ति की कामना हो या गर्भवर्ती महिलाओं के प्रसव की बात हो सभी महिलाएं रावण की पुजना कर श्रीफल अर्पित कर मनोकामना करते हैं जो पूरी होती है.यहां रावण की स्थापना 95 साल पहले गांव के एक मालगुजार ने की थी तभी से हर साल दशहरे पर ग्रामीण सामूहिक पुजन करते आ रहे हैं.हर साल 31 दिसंबर को रावण महाराज का जन्म दिन भी ग्रामीण बड़े धूमधाम से मनाते है विशेष पूजा अर्चना ओर भंडारा भी होता है।