Let’s travel together.

कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे भगवान शिव को दी गई अगली तारीख, जानें क्या है पूरा मामला

0 640

रायगढ़। कभी सुना है कि भगवान खुद ही कोर्ट में पेश हुए हों. ऐसा एक अनोखा मामला सामने आया है छत्तीसगढ़ के रायगढ़ तहसील न्यायालय में, जहां खुद भगवान शिव नजूल भूमि के मामले में कोर्ट में पेश हुए. यहां भगवान भोलेनाथ को कुछ दिन पहले नजूल भूमि पर मंदिर निर्माण को लेकर नोटिस दिया गया था, जिसमें उन्हें कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया था. भगवान खुद कोर्ट में पेश नहीं हो सकते थे तो भक्त ने शिवलिंग लेकर कोर्ट पहुंच गए.

नहीं मिले नोटिस देने वाले अधिकारी:

नोटिस के बाद शुक्रवार को भगवान तहसील न्यायालय की पेशी में पेश हुए, लेकिन नोटिस देने वाले अधिकारी ही तहसील कार्यालय से नदारद मिले. तहसीलदार उद्योग की जनसुनवाई पर व्यस्त होने के कारण मामले की सुनवाई नहीं हो सकी. अब मामले की सुनवाई के लिए नई तारीख 13 अप्रैल तय की गई है.
क्या है केस: पूरा मामला यह है कि रायगढ़ नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 कऊहाकुंडा है. यहां एक महिला की ने नजूल भूमि पर अवैध कब्जा को हटाने के लिए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है. सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने रायगढ़ तहसील न्यायालय को संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे.
10 लोगों के जारी हुआ था नोटिस:

कोर्ट की ओर से जिन 10 लोगों को नोटिस दिया गया, उसमें कोहाकुंडा के वार्ड 25 में बना शिव मंदिर भी शामिल है. किसी पुजारी का नाम नहीं होने के कारण सीधे शिव मंदिर को ही नोटिस जारी कर दिया गया. नोटिस में प्रतिवादी के हाजिर नहीं होने पर 10 हजार रुपए अर्थदंड लगाने की बात कही गई थी. ऐसे में स्थानीय लोगों ने शिवलिंग को ही मंदिर से उखाड़ लिया और ट्रॉली पर उसे रखकर कोर्ट पहुंच गए.
गलती में करेंगे सुधार:

मामले में नायब तहसीलदार का कहना है कि मंदिर को नोटिस लिपिक की त्रुटि की वजह से हुआ था. अगर उसमें त्रुटि हो गई है तो इसे सुधार दिया जाएगा. जन सुनवाई होने के कारण कोर्ट की तारीख बढ़ाई गई है. अन्य लोगों को जारी नोटिस की सुनवाई अप्रैल महीने की 13 तारीख को होगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल विदिशा हाईवे-18 पर  पुलिस का बड़ा एक्शन: 10 चालान, 3,900 रुपए जुर्माना वसूला     |     बहेसर तुलसी में होगा लोकार्पण और भूमिपजन करोड़ो की मिलेगी सौगात      |     चरित्र पर संदेह के चलते युवती की हत्या करने वाला आरोपी प्रेमी गिरफ्तार     |     अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश     |     वनरक्षक पर गंभीर आरोप: सरकारी वाहन से युवक को मारी टक्कर मारपीट और झूठे प्रकरण की शिकायत     |     न्यायाधीश,अधिवक्ताओं सहित 40 नागरिकों ने किया रक्तदान     |     शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन       |     ऊमरीकलां में अवैध आरामशीनों पर वन विभाग का छापा, 03 मशीनें जब्त, 3 लोगों पर वन अपराध दर्ज       |     वरिष्ठ फिल्म-टीवी अभिनेत्री मीनू सिंह का 75वाँ जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया     |     भाजपा की जिला स्तरीय बृहद बैठक 9 अगस्त को भगवती गार्डन  में  आयोजित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811