Let’s travel together.

सुसनेर विधायक राणा विक्रम सिंह के भाई राणा चितरंजन सिंह ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के समक्ष थामा कांग्रेस का हाथ

0 62

 

भोपाल। सुसनेर विधायक राणा विक्रम सिंह के भाई, भाजपा से दो बार पार्षद रहे, सुसनेर के पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष राणा चितरंजन सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी के समक्ष आज भोपाल में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

आगर जिले के कांग्रेस संगठन के प्रभारी पूर्व विधायक पुरषोत्तम दांगी, पीसीसी सदस्य भैरों सिंह बापू, सुसनेर ब्लॉक अध्यक्ष सरदार सिंह, अर्जुन सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष शरावती बोडाना व फकरुद्दीन चाचा आदि की अगुआई में सुसनेर विधायक से जुड़े भाजपा के पूर्व पार्षद दीपक भावसार, पूर्व पार्षद मोहित बोरा, पूर्व पार्षद रोङू प्रजापत, सुसनेर भाजपा के मीडिया प्रभारी कादिर लाला, बजरंग दल नेता राजा बैरागी, भाजपा नेता नरेश सिसोदिया, राणा करम वीर सिंह, राहुल सोलंकी, भगवान सिंह डाबला, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सचिव साजिद खान सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सभी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया एवं उनसे कहा कि सभी लोग कांग्रेस के स्थानीय संगठन से संपर्क कर पार्टी को जिताने के लिए जमीन पर एकजुटता के साथ काम करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |     विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811