Let’s travel together.

अवैध मदिरा कारोबार के विरुद्ध कार्यवाही जारी,अवैध रूप से परिवहन की जा रही मदिरा जप्त,तस्कर वाहन सहित गिरफ्तार

0 115

 

भोपाल।कलेक्टर भोपाल श्री आशीष सिंह निर्देशन में विधानसभा निर्वाचन – 2023 में अवैध मदिरा क्रय, विक्रय, निर्माण एवं परिवहन के खिलाफ कार्यवाही में सहायक आबकारी आयुक्त भोपाल श्री दीपम रायचूरा के मार्गदर्शन में आबकारी टीम ने कन्ट्रोलर भोपाल श्री राजेन्द्र जैन के नैतृत्व में वेस्ट प्राइज के पास अयोध्या बायपास पर चेकिंग के दौरान में कार्यवाही करते हुए निहाल मीणा निवासी बैरागढ़ कलां की एक्टिवा स्कूटी क्रमांक MP04 -SF -4411 से दो थैलों व डिग्गी से कुल 300 पाव प्लेन देशी मदिरा कुल मात्रा 54 ब.ली बरामद होने पर ,म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(2) का प्रकरण व्रत उपनिरीक्षक 3 ब रमेश अहिरवार द्वारा कायम किया। अजमानतीय प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजकर प्रकरण की विवेचना की जा रही है। जप्त मदिरा एवम वाहन की कीमत एक लाख रुपये है।

कार्यवाही में जिले का कार्यपालिक बल एवं मुख्य आरक्षक, आरक्षक एवं होमगार्ड जवान शामिल रहे। श्री रायचुरा ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन दौरान अवैध मदिरा के विरुद्ध इस तरह की कड़ी कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शनिवार को दीवानगंज में लगेगा जिला स्तरीय जन विश्वास कैंप, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर होगा समाधान     |     15 दिनों से बारिश का इंतजार,खेतों में पड़ी दरारे     |     कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे परिवार के लोग     |     बिजली बिल बकाया होने पर नल-जल योजनाओं के कनेक्शन कटने शुरू, एक दर्जन से ज्यादा पंचायतों में गहराया जल संकट     |     विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों से धरसीवाँ को मिलीं बड़ी सौगात: पवनी और परसतराई में 2 नए धान उपार्जन केंद्र स्वीकृत     |     चौबीस घंटे बाद भी नहीं मिला अनुज निषाद     |     ग्राम पंचायत अकोली में हरेली बर्ड फेस्टिवल का आयोजन     |     अधिग्रहित नहीं होगी पिरदा गांव की जमीन विधायक अनुज शर्मा की पहल पर आवास मंत्री ओपी चौधरी का आश्वासन     |     ऊंचाई पर पहुंचना कठिन नहीं, ऊंचाई पर बने रहना चुनौतीपूर्ण – उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल      |     -व्यक्तित्व एवं कृतित्व से उत्कृष्ट शिक्षक का समाज में महान स्थान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811