Let’s travel together.

बाड़ी  में पूर्व मंत्री एवं विधायक सुरेंद्र पटवा के खिलाफ लगे पोस्टर,भाजपा मंडल अध्यक्ष ने थाने में की शिकायत पुलिस कर रही जांच

0 301

भाजपा से बैर नहीं पटवा तेरी खैर नहीं के लगे पोस्टर मचा हड़कम्प!

रायसेन। भोजपुर विधानसभा के तहत आने वाले बाड़ी नगर के प्रमुख चौक चौराहों पर पूर्व मंत्री एवं भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा के खिलाफ पोस्टर लगने की वजह से हड़कम्प मच गया है। वहीं इन पोस्टर लगाने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा थाने में शिकायत की है,वहीं पुलिस द्वारा इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव होना है और आचार संहिता लगने से पहले भोजपुर विधानसभा में विधायक सुरेन्द्र पटवा के खिलाफ पोस्टर लगाने की वजह से राजनीतिक पारा चढ़ गया है।

सुल्तानपुर थाना पुलिस को भाजपा नगर मंडल ने की लिखित शिकायत,विधायक की छवि को किया जा रहा धूमिल

सुल्तानपुर थाना पुलिस को सुल्तानपुर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष ने लिखित शिकायत करते हुए विधायक एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पटवा की छवि को धूमिल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर लिखित तौर पर शिकायत की है। इस शिकायत के बाद पुलिस भी एक्शन में आ गई ओर पोस्टर चस्पा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीसीटीबी फुटेज खंगाले जा रहे है। हालाकि प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस के हाथ कोई सबूत हाथ नहीं लगे है,जिससे पोस्टर चिपकाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

दीवानगंज और सेकेंडरी स्कूल सलामतपुर में कैरियर गाइडेंस सेशन परामर्श सत्र का आयोजन      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत  शिविर आयोजित     |     संभाग स्तरीय माध्यमिक शाला मुड़िया खेड़ा की छात्रा इकरा ने किया द्वितीय स्थान प्राप्त      |     बिना हेलमेट बाइक चला रहे भाजपा विधायक के भाई को पुलिस ने रोका, हुई तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल     |     लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर टक्कर मारने वाले आरोपी को 2 वर्ष की सजा व एक हजार रूपये का जुर्माना     |     सगठन व सेवा के 100 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल हिंदू सम्मेलन जुलूस के साथ संपन्न     |     29 वी मां माही पंचकोशी पदयात्रा प्रारम्भ     |     गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811