देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन
गुरूवार को नगर के अस्पताल का उन्नयन कर सिविल अस्पताल कर दिया गया है तथा इस अस्पताल के लोकार्पण की तैयारी भी पूरी कर ली गई है अब यह अस्पताल 50 पलंग वाला अस्पताल होगा यह अस्पताल सर्वसुविधायुक्त बनाया गया है करोड़ों रुपए की लागत से अस्पताल को नवीन भवन भी मिल जायेगा । इस अस्पताल का लोकार्पण आज प्रातः 10-30 बजे क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ प्रभूराम चौधरी द्वारा किया जाएगा इस अवसर पर एक स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया है इस में भोपाल विदिशा के विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ भाग लेंगे इस अवसर पर लोगों को निशुल्क उपचार हेतु आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए जाएंगे।