केन्द्रीय मंत्री श्री पटेल तथा स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा का किया अनावरण
रायसेन।केन्द्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री श्री प्रहलाद पटेल तथा स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा रायसेन में दशहरा मैदान के समीप रानी अवंती बाई जी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने रानी अवंती बाई की वीरगाथा सुनाते हुए कहा कि रानी अवंती बाई ने परतंत्रता की बेड़ियों से मुक्ति के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। स्वाधीनता संग्राम में उनका महत्वपूर्ण योगदान है।

रायसेन पहुँचे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने दशहरा मैदान में रानी अवंती बाई लोधी की प्रतिमा का लोकार्पण करने के बाद पत्रकारो से चर्चा करते हुए मप्र के सीएम पद के लिए दावेदारी के सवाल पर उन्होंने कहा कि मप्र सुंदर राज्य हैं, बेहद संभावनाओ वाला प्रदेश है , संसाधनो वाला राज्य हैं। तेज गति से एक नंबर की श्रेणी में पहुँचने के लिए सदैव अच्छी टीम की जरूरत होती हैं। आप खुश है या नही..पार्टी जो फैसला करती हैं में उसको मै प्रसन्नता के साथ से स्वीकार करता हूं।उन्होंने कहा कि मै यहां आकर खुद को गौरान्वित महसूस करता हूं।मुर्तिया हमारी प्रेरणा का प्रतीक होती हैं ।

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने दशहरा मैदान मे स्थापित रानी अवंतिका बाई की प्रतिमा लोकार्पण किया। इस मोके पर प्रदेश सरकार के स्वास्थ मंत्री डॉ प्रभूराम चौधरी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान लोधा लोधी समाज के लोगो का साल श्री फल से स्वागत भी किया गया।
इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।