यशवंत सराठे बरेली/उदयपुरा रायसेन
गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा शहीद स्मारक ग्राम वौरास से आरम्भ होकर उदयपुरा गांधी चवूतरा पर सम्पन्न हुई।
कांग्रेस के नेता अजय सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों वाहन एवं हजारों कार्यकर्ता रैली में शामिल थे।पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद रामेश्वर दयाल नीखरा,पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, तेंदूखेड़ा विधायक संजय शर्मा, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पटेल, पूर्व विधायक भगवान सिंह राजपूत, उदयपुरा विधान सभा के विधायक देवेन्द्र पटेल मंचआसईन रहे।
अजय सिंह ने भाजपा सरकार को भ्रष्ट ओर नाकारा सरकार वाते हुए कहा कि शिवराज सरकार का जान तय है ओर कांग्रेस 150सीटो पर विजय प्राप्त करेगी मामा के राज में कुपोषण बढ़ रहा है बच्चों को पोषणयुक्त आहार नहीं मिल रहा।देश मे वेरोजगारी, किसानो की परेशानी, महंगाई, भ्रष्टाचार, घूसखोरी आदि पर भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किये।वहीं कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी ने शिवराज सरकार के शासन काल में सबसे ज्यादा बलात्कार के केश हुए हैं, लाड़ली बहने सुरक्षित नहीं हैं।ये भाजपा घोटालों की सरकार है पटवारी भर्ती से लेकर व्यापम घोटाले गिनाते हुये रेत के अवैध उत्खनन की सरकार वताया । उदयपुरा विधान सभा क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र पटेल ने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए पुनः जनता का आशीर्वाद मांगा। कांग्रेस के बरिष्ठ नेताओं ने विधायक पद की उम्मीदवारी के लिए किसी का नाम न लेते हुये कहा कि टिकट किसी को भी मिले सभी को कांग्रेस को मजबूत करने ओर उम्मीदवार को जितानें के लिए एक होकर काम करना है।वैसे देखा जाये तो वर्तमान विधायक देवेन्द्र पटेल तो उम्मीदवार हैं हीपर संजय मशानी का नाम जोरों पर है मशानी ने चुनावी मैदान की तैयारी भी कर ली है वरेली में किराए पर मकान भी ले लिए हैं ऐसा जन चर्चा में है। कांग्रेस का कार्यकर्ता असमंजस की स्थिति में है।