Let’s travel together.

हर पात्र व्यक्ति को पट्टा दिलाना पहली प्राथमिकता : सत्यनारायण शर्मा

0 72

प्रदेश सरकार निरंतर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के साथ
युवा कांग्रेसियों ने घर-घर जाकर भरवाया फॉर्म

सुरेंद्र जैन धरसीवा रायपुर 

रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा की पहल से भनपुरी वार्ड क्रमांक 5 में राजीव गांधी आश्रय योजना के अंतर्गत सर्वे सूची में पात्र लोगों को पट्टा वितरण के लिए आज फार्म भराया गया पटवारी सहित युवा कांग्रेसी घर-घर पहुंच कर लोगों के फॉर्म भरने में पूरी मदद की एवं ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसका लाभ मिल सके इसका भी ध्यान रखा गया।

ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा ने कहा प्रदेश की कांग्रेस सरकार एवं मुखिया भूपेश बघेल ने हमेशा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के साथ न्याय किया है मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लगातार हर वर्ग के साथ न्याय किया जा रहा है इसी क्रम में अब जहां नगरीय निकाय क्षेत्रों में नियमितीकरण तेजी से हो पा रही है वहीं दूसरी तरफ लोगों को पट्टा भी दिया जा रहा है प्रदेश सरकार हर आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को सशक्त करने का काम कर रही है इसी क्रम में आज ग्रामीण विधानसभा के अंतर्गत भनपुरी के वार्ड क्रमांक 5 में लोगों को पट्टा वितरण के लिए फार्म भराया गया है जिसमें युवा कांग्रेस के साथियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इसमें प्रमुख रूप से अरविन्द सिंह, अमित सिंह राजपूत, रंजित वर्मा, योगेश पाण्डेय, राजा ठाकुर, आदि शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811