Let’s travel together.

यादव समाज यदुवंशी संगठन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पर फर्जी मामला दर्ज होने के विरोध में दिया ज्ञापन

0 198

 

रायसेन । गुरुवार को यादव समाज यदुवंशी संगठन द्वारा उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष पर ग्वालियर में दर्ज हुए फज़ऱ्ी मुकद्दमे को लेकर विरोध करते हुए एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार सांची को तहसीलदार कार्यालय में सौंपा है। इस दौरान सलामतपुर सांची दीवानगंजए रायसेन व आसपास क्षेत्रों से आए समाज के लोग मौजूद थे।यादव यदुवंशी समाज द्वारा ज्ञापन में कहा गया है कि गत दिवस गुर्जर महापंचायत का आयोजन ग्वालियर में किया गया था। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि यादव समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष रूपेश यादव को बुलाया गया था। जहां पर हुई सम्पूर्ण घटना से रूपेश यादव का कोई लेना देना नही है। उसके बाद भी हमारे अध्यक्ष के खिलाफ झूठा मुकदमा कायम कर जेल भेज दिया गया है। जिससे समस्त यादव समाज में रोष व्याप्त है।अत: शीघ्र ही रूपेश यादव के खिलाफ दर्ज की गई समस्त झूटी प्रथम सूचना रिपोर्ट को निरस्त किया जाकर उनको तुरत छोड़ा जाए। अन्यथा आने वाले विधानसभा चुनावों में पूरे यादव समाज द्वारा भारतीय जनता पार्टी के विरोध में वोट किया जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811