Let’s travel together.

प्रधानमन्त्री सड़क योजना के तहत बनी सीसी सड़को मे एक साल मे ही बने बड़े बड़े गड्ढे

0 279

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले गांव दीवानगंज, अंबाडी, और सेमरा में 2012 में प्रधानमंत्री योजना के अंतर्गत सड़क बनाई गई थी जिसकी देखरेख ना होने के कारण सी सी सड़क में जगह-जगह 8 8 इंच गहरे गड्ढे हो गए है सड़क की शिकायत ग्रामीणों ने कई बार कि इसके बावजूद भी सड़क में कोई भी सुधार नहीं हो रहा है जबकि दीवानगंज रेलवे स्टेशन तक 20 से 25 गांव के लोग रोज रेलवे स्टेशन दीवानगंज तक आते जाते रहते हैं फैक्ट्री चौराहा दीवानगंज से लेकर रेलवे स्टेशन दीवानगंज (सेमरा)तक 3.5 किलोमीटर मार्ग में तीन पंचायत पड़ती है दीवानगंज पंचायत, अंबाडी पंचायत, और सेमरा पंचायत तीनों पंचायत के ग्रामीण सड़क खराब होने के कारण परेशान हो रहे हैं तीनों पंचायतों की लगभग 11हजार जनसंख्या है इसके अलावा भी आसपास के 20 से 25 गांव के लोग इस सड़क का उपयोग करते हैं इसके बावजूद भी सरकार द्वारा इस सड़क की मरम्मत कार्य नहीं किया जा रहा है जबकि फरवरी 2022 में इस रोड की मरम्मत के लिए रायसेन के ठेकेदार दशरथ विश्वकर्मा को 1 साल के लिए फैक्ट् चौराहा से लेकर रेलवे स्टेशन दीवानगंज तक मरम्मत का कार्य सौंपा गया है जो ठेकेदार इस रोड पर कार्य नहीं कर रहा था उसका ठेका निरस्त कर नए ठेकेदार को कार्य करने को दिया है मगर इसके बावजूद भी रोड पर कोई कार्य नहीं हो रहा है इसी रोड पर सोसाइटी दीवानगंज के सामने गहरा गड्ढा हो गया है उसमें दीवानगंज पंचायत द्वारा दो ट्राली मुरम डाल दी गई इसके बावजूद भी वहा गड्ढा नहीं भराया है जबकि दूसरा गड्ढा अयोध्या धाम मंदिर अंबाड़ी के सामने बना हुआ है वह पर भी बहुत गहरा गड्ढा हो गया है उसमें भी बारिश का पानी भरा रहता है

दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक
फैक्ट्री चौराहा से लेकर रेलवे स्टेशन सेमरा दीवानगंज तक सन 2012 में प्रधानमंत्री सड़क योजना के अंतर्गत रोड बनाया गया था जहां पर आबादी है वहां पर सीसी रोड का निर्माण किया गया था रोड बने 10 साल पूरे गए है सीसी रोड जगह-जगह गहरे गहरे गड्ढे बन गए हैं मोटरसाइकिल चालक इन गाडो से होकर गुजरता है तो हमेशा भय बना देता है की कई गिर ना जाऊं

सचिन रामप्रसाद मालवीय
2007 में रोड का कर प्रारंभ हुआ था और 2012 में बनकर तैयार हुआ था तब से आज तक सीसी रोड पर ठेकेदार द्वारा कोई कार्य नहीं किया गया है जिस कारण जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं ठेकेदार को जहां पर गड्ढे हुए हैं उनको भरवाना चाहिए ताकि ग्रामीणों को रोड की सुविधा मिले

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पांचना डेम विवाद में गुर्जरों को डराने के लिए चुराई थी तोप, दो आरोपी पकड़े लेकिन तोप नहीं मिली     |     विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |     खेतों पर आवारा पशुओं का धावा, रातभर जागकर फसल बचाने को मजबूर किसान     |     शासकीय सांदीपनि विद्यालय के नवीन भवन का 27 जुलाई को होगा लोकार्पण     |     अनुज शर्मा के सोशल मिडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट का सख्त नोटिस     |     मंत्री टंकराम वर्मा की पहल,तिल्दा विकासखंड को DMF से 3 करोड़ की सौगात     |     विधायक अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811