Let’s travel together.

TODAY:: राशिफल सोमवार 25 सितम्बर 2023

0 79

मेष राशि- आपके लिए कई सकारात्मक अवसर आ सकता है। पूरा दिन अद्भुत अनुभव और जोश से भरा रहेगा। अधिकारी अपने कार्यों में संतोष का अनुभव करेंगे। आर्थिक दृष्टि से लाभ रहेगा। संगीत से जुड़े लोगों के लिए आज दिन बेहद खास साबित हो सकता है। शारीरिक रूप से थकान और मानसिक चिंता बनी रहेंगी। छात्रों को सफलता प्राप्त होगी। मित्र मंडली के साथ समय बेहद आनंदपूर्वक बीतेगा।

वृष राशि – फंसा हुआ धन वापस मिलने की संभावना है।सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। मार्केटिंग, सेल्स से जुड़ें लोगों को बेहतर लाभ कमाने में सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य में चल रही परेशानियां दूर होंगी। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के सहयोग से सभी कम समय पर पूरे होंगे। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेंगी।

मिथुन राशि – आर्थिक चिंताओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में विरोध उत्पन्न हो सकता है। नौकरी व्यापार में सहकर्मियों व भागीदारों से बहस वह मनमुटाव हो सकता है संयम से काम लें। सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है। व्यक्तिगत संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। छात्रों का परीक्षाओं का परिणाम सकारात्मक आने की संभावना है।

कर्क राशि – दिन आर्थिक दृष्टि से बेहतर लाभ देने वाला सिद्ध होगा पूर्व में अटकी योजनाएं सुचारू रूप से चलेंगी। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि बेहतर बनेगी। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट लॉटरी से लाभ के योग है। संतान पक्ष से मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

सिंह राशि – आर्थिक स्थिति सुधरेगी धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में बाद विवाद की स्थिति बन सकती है क्रोध पर नियंत्रण रखें l व्यापारी वर्ग को कोई बड़ी डील हासिल करने में सफलता प्राप्त होगी। मेडिकल फील्ड, फार्मेसी से जुड़ें लोगों के लिए सफलता के योग है। छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। आज मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं।

कन्या राशि – आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कार्यक्षेत्र में आज का दिन पहले से ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। सभी कार्य समय पर पूर्ण होंगे आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापारी वर्ग को आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा काम में आ रही बाधाएं दूर होंगी। रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा है मान सम्मान की प्राप्ति होगी

तुला राशि – अधिकतम समय मौज मस्ती वह अपने मनपसंद काम करने में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी सूझबूझ से सभी काम समय पर पूरे होंगे वरिष्ठ अधिकारियों के प्रशंसा के पात्र बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी आय के नए स्रोत बन सकते हैं। साझेदारी के व्यापार में लाभ मिलेगा।मानसिक तनाव कम होंगे स्वास्थ्य लाभ होगा। आज खासकर स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि – रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। नई आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश कर लाभ प्राप्त करेंगे। व्यापारिक वर्ग आर्थिक लेन देन में सावधानी बरतें। भूमि भवन खरीदने का विचार बन सकता है। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे। भाई बहनों के साथ बेवजह विवाद से बचें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। मित्रों के साथ समय बिताएंगे।

धनु राशि – आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ है वही, मानसिक अशांति का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत करने पर ही सफलता मिलेंगे। फिजूल खर्चों पर पैसा बर्बाद कर सकते हैं, उससे बचने की कोशिश करें। व्यापार में फायदे के लिए उच्च अधिकारियों की सलाह लें। छात्रों का दिन उनके अनुकूल रहेगा। भाई बहनों में मनमुटाव बढ़ सकता है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी का अवसर मिल सकता है।

मकर राशि – कार्यक्षेत्र में कोई ऐसी परिस्थिति आ सकती है जिसका आप को निर्णय लेना पड़ सकता है। वह परिस्थिति को आप अपनी सोच बोझ से सुलझा पाएंगे। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग को नई ऊंचाइयां प्राप्त होगी धन लाभ की योग बन रहे हैं। सेल्समैन, मार्केटिंग करने वाले को तरक्की के सुनहरे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई लिखाई में मनोवांछित सफलता प्राप्त होगी।

कुंभ राशि – आप जो भी काम करेंगे चाहे वो कार्यक्षेत्र का हो या व्यक्तिगत आपको सफलता प्राप्त होगी।पैसों से जुड़े लेनदेन के मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरत । राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन प्रसिद्धि दिलाने वाला रहेगा। व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ रहेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी।बेरोज़गारों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब ऑफर प्राप्त हो सकती है।

मीन राशि – मन को शांत और शरीर थकान से भरा रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक फायदों के नए अवसर प्राप्त होंगे। नए व्यापार की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा आर्थिक लाभ हो सकता है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा ले सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई लिखाई से भटक सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कलेक्टर को तोप चलाने का लाइसेंस देने का अधिकार नहीं,किस नियम के तहत जारी किया लाइसेंस – राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग      |     जान से मारने की धमकी देकर तलवार से वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार     |     कुकेरा में गूंजी गौ माता की महिमा: ‘गौ सम्मान आव्हान अभियान’ के तहत श्रीमद् गौ भागवत कथा का भव्य आयोजन     |     विधायक ने स्वास्थ्य एवं उद्योग मंत्री से अनुदान मांगो पर चर्चा में धरसींवा क्षेत्र के विकास हेतु रखी महत्वपूर्ण मांगें     |     विधायक अनुज शर्मा ने विधानसभा में उठाई कलाकारों के सम्मान की आवाज़     |     लिफ्ट देने के बाद युवक का पर्स चोरी, 15 हजार रुपये सहित जरूरी दस्तावेज गायब     |      प्रस्फुटन समितियां की क्षमता वृद्धि हेतु प्रशिक्षण आयोजित     |     श्रद्धा के साथ मनाई शीतलाष्टमी, मंदिर और होली स्थल पर की पूजा, मंदिरों में श्रद्धालुओं की रही भीड़     |     मुनि संघ के सानिध्य में श्री जी की शोभायात्रा निकली     |     उत्कृष्ट विद्यालय गैरतगंज में लगा शिक्षकों का परिवेदना निवारण शिविर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811