Let’s travel together.

मध्य प्रदेश के पहले व एकमात्र कैंसर इंस्टीट्यूट में घंटों से बिजली गुल, जनरेटर में डीजल भी नहीं

103

जबलपुर। मध्य प्रदेश के पहले व एकमात्र कैंसर इंस्टीट्यूट में घंटों से बिजली नहीं है। बुधवार को रात करीब 12 बजे कैंसर इंस्टिट्यूट की बिजली अचानक गुल हो गई। इंस्टिट्यूट में भर्ती कैंसर के मरीज और उनके स्वजन रात भर परेशान रहे। सुबह 11 बजे तक इंस्टीट्यूट की बिजली गुल रही, सुधार कार्य नहीं हो पाया था। इंस्टीट्यूट के निर्माण पर करीब 150 करोड रुपए खर्च किए गए हैं। कैंसर इंस्टीट्यूट में भारी भरकम जनरेटर रखा है परंतु उसमें डीजल न होने के कारण मरीजों को सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। बताया जाता है कि इंस्टीट्यूट की बिल्डिंग अभी मेडिकल कॉलेज प्रशासन को नहीं सौंपी गई है। इसलिए ठेकेदार को जनरेटर में डीजल भरवाना है। ठेकेदार और मेडिकल प्रशासन में सहमति नहीं बन पाई। विद्युत मंडल का अमला सुधार कार्य में जुटा हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811