Let’s travel together.

सीहोर जिले में दो कांग्रेस नेता नजर बंद, भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा के चलते पुलिस की कारवाई

0 518

 

अनुराग शर्मा सीहोर

सीहोर जिले में भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा प्रवेश कर चुकी है और ऐसे में पुलिस द्वारा कांग्रेस के नेताओं को नजर बंद करना शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार सीहोर जिले में शुक्रवार से भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा आ चुकी है और आष्टा के बाद इछावर विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस नेताओं पर पुलिस कारवाई शुरू हो गई है। ऐसे में आष्टा और इछावर क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं को पुलिस द्वारा नजर बंद किया जा रहा है। आष्टा में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर को उनके ही घर में नजर बंद कर दिया गया है।

वहीं विधानसभा क्षेत्र इछावर में पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल के साथ ग्रामों का दौरा कर रहे युवा कांग्रेस के विदिशा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष बृजेश पटेल को पुलिस ने पकड़ लिया है और उन्हें रेस्ट हाउस में नजर बंद कर दिया है। मामले में पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल का कहना है कि भाजपा अपनी यात्रा निकाल रही है, हम परिवर्तन यात्रा निकाल रहे हैं ऐसे में कांग्रेस के नेताओं पर बिना वजह कार्रवाई किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जमना सेन बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष     |     मध्यप्रदेश राज्य पंचायत परिषद की नवीन प्रदेश कार्यकारिणी घोषित     |     भगवान श्री मीनेश जन्मोत्सव मां कंकाली धाम में धूम धाम से मनाया गया     |     पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 की जिले में हुई  शुरुआत     |     सहकारी संस्थाओं के कर्मचारी अधिकारो से वंचित     |     माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811