Let’s travel together.

इत्र और छह क्विंटल से अधिक फूलों की वर्षा मासिक राधा नाम कीर्तन में उमड़ा आस्था का सैलाब

0 97

-हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

अनुराग शर्मा सीहोर

जिस जीव का साध्य राधा हैं और उनको पाने का साधन भी राधा एवं राधा नाम ही है। मन्त्र भी राधा है और मन्त्र देने वाली गुरु भी स्वयं राधा ही हैं। जिसका सब कुछ ही राधा हैं और जीवन प्राण भी राधा ही हैं। ऐसे जीवों को पाने के लिए लिए शेष कुछ बचता ही नहीं है, उन्होंने तो सब कुछ पा लिया। उक्त विचार शहर के लीसा टाकिज सीहोर विधायक सुदेश राय कार्यालय परिसर में विठलेश सेवा समिति के तत्वाधान में भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहे।


इस मौके पर राय परिवार के सहयोग से मासिक राधा नाम कीर्तन का आयोजन किया गया था। जिसमें वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय, विधायक सुदेश राय और निलेश राय सहित सभी ने भागवत भूषण पंडित श्री मिश्रा का स्वागत किया गया। कीर्तन के दौरान विशाल डोम में हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने लगातार साढ़े तीन घंटे तक चले आयोजन में इत्र और छह क्विंटल से अधिक फूलों की वर्षा की। श्रद्धालुओं ने पहले भगवान की पूजा अर्चना की गई, इसके बाद राधा नाम का कीर्तन पाठ, राधा नाम का जाप, मौन माला और नृत्य माला आदि का आयोजन किया गया। इसके पश्चात भगवान के दरबार की आरती की गई और भोजन प्रसादी का वितरण किया।


भागवत भूषण पंडित श्री मार्गदर्शन में देर रात्रि को आयोजित मासिक राधा नाम कीर्तन का आयोजन किया गया था, इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरे भाव और भक्ति से भजनों का आनंद लिया। हर माह भागवत भूषण पंडित श्री मिश्रा के मार्गदर्शन में मासिक राधा नाम कीर्तन का आयोजन किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहते है। देर रात्रि को आयोजित राधा नाम कीर्तन में इस मौके पर भागवत भूषण पंडित श्री मिश्रा ने राधा के शानदार कीर्तन और भजनों की प्रस्तुतियां दी। उन्होंने इस दौरान राधा का नाम प्यारा जीवन का है सहारा, भव से पार होने का सब से बड़ा किनारा, किशोरी कुछ ऐसा इंतजाम हो जाए। राधे-राधे रटो, चले आएंगे बिहारी, जुबा पे राधा राधा राधा नाम हो जाए और हमे राधा रानी तेरे नाम का सहारा, नाम का सहारा तेरे नाम का सहारा आदि अनेक भजन सुनाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811