Let’s travel together.

विधायक ने माना बस्ती में 5 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन

0 75

– 1 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण
सुरेन्द्र जैन धरसीवा रायपुर
ग्रामीण विधाययक सत्यनारायण शर्मा ने बुधवार को अपने विधानसभा क्षेत्र 5 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया साथ ही 1 करोड़ से अधिक के कार्यो का लोकार्पण भी किया इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित रामायण पाठ का भी आयोजन हुआ जिनकी अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज शर्मा ने की।
ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की बयार लगाते हुए बड़ी संख्या में आसपास की पंचायतों के सरपंच उपसरपंच,पंच व ग्रामीणो की मौजूदगी में सत्य नारायण शर्मा व पंकज शर्मा ने विकास कार्यों के लिए भूमि पूजन के साथ ही पूर्ण हुए कार्यों का लोकार्पण किया ग्रामीण विधानसभा में मूलभूत सुविधाओं से लेकर शिक्षा स्वास्थ्य तथा जनहितैषी कार्य जनता को समर्पित करने विधायक सत्यनारायण शर्मा ने 5 करोड़ से अधिक के कार्यों का भूमि पूजन एवं 1 करोड़ के कार्यो का लोकार्पण किया इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमो का आयोजन एवं रामायण पाठ भी रखा गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की तथा उन्होंने कहा कि लगातार प्रदेश में कांग्रेस सरकार भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में सभी के लिए विकास के कार्य कर रही है सरकार द्वारा किसान, मजदूर, युवा सभी के लिए निरंतर योजनाएं लाई जा रही है जिसका सीधा लाभ उनको मिल रहा है राज्य सरकार द्वारा शिक्षा स्वास्थ्य के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं के कार्य भी तेजी से कराए जा रहे हैं शहर के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में भी अब पक्के सड़क के साथ भवन देखने को मिल रहे हैं।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक सत्यनारायण शर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पंकज शर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सविता विनय गेण्डरे, अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य किरण सिन्हा, जनपद सदस्य सुनीता लेखराम बैस, ग्राम पंचायत माना बस्ती की सरपंच श्रीमती उषा रमेश सोनी, सरपंच गंगा धर जी, चंपा देवांगन,हरि साहू,उप सरपंच दीपक कुमार देवांगन एवं समस्त सरपंच , उपसरपंच,पंचगणऔर ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811