Let’s travel together.

पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल ने दी बिजली विभाग को दी चेतावनी

0 43

 

किसानों के साथ बिजली कंपनी के अधिकारियों की मनमानी कुर्की कर रहे

अनुराग शर्मा सीहोर

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती और बिजली कंपनी द्वारा किसानों और गरीब उपभोक्ताओं के साथ की जा रही अनुचित बिल वसूली के नाम पर कुर्की कार्रवाई के विरोध में पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल ने एमपीईबी कार्यालय का घेराव और आंदोलन की चेतावनी भी दी। पूर्व विधायक श्री पटेल ने सात दिनों के अंदर में कंपनी अधिकारियों को व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही है।
उन्होंने कहा कि विद्युत मंडल द्वारा बिजली के शेड्यूल में परिवर्तन किया गया है। जिससे किसानों को 7 से 8 घंटे ही बिजली मिल रही है। इसके अलावा इस वर्ष अल्प बारिश के कारण किसानों के पास फसल बचाने का भी साधन नहीं है। एक तो बारिश की कमी दूसरा बिजली की अघोषित कटौती साथ ही घरेलू बिजली भी 2 से 3 घंटे आती है। 4 से 5 घंटे बिजली बंद रहती है, जिसके चलते किसानों की फसल खत्म होने की कगार पर है। ऐसे में किसान अब बेबस हो गया है, क्योंकि समय पर फसलों को पानी नहीं मिला तो फसलें बर्बाद हो जाएंगी। किसान कर्ज भी नहीं चुका पाएगा, बहुत समय बाद बारिश हो रही है। किसान की फसल खराब होने की कगार पर ऐसे में कंपनी किसानों का राहत दे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रीवा एयरपोर्ट लोकार्पण पर विशेष::विन्ध्य की उड़ान को लगे सुनहरे पंख!- राजेन्द्र शुक्ल     |     रोड की बदहाल के कारण रोज वाहन हो रहे हैं ज्यादातर खराब, एक ही दिन में पांच ट्रक के पहिए फूटे     |     बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान, रोज सुबह शाम मचाते हैं उत्पात     |     18 साल से अधूरी पड़ी अंबाडी डोला घाट की पुलिया के लिए लगभग 24 लाख रुपए हुए मंजूर     |     लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मनीष शाह बने रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सदस्य     |     नगरपालिका अध्यक्ष ने  15 लाख से अधिक की लागत के निर्माण कार्यों का भूमि किया     |     गो हत्या के आरोप में महिला सहित एक व्यक्ति हिरासत में,दो आरोपित फरार     |     TODAY :: राशिफल शनिवार 19 अक्टूबर 2024     |     एसपी के निर्देश पर ट्राफिक पुलिस ने लापरवाह वाहन चालकों को दी समझाइश     |     Lady Justice Statue: ‘न्याय की देवी’ की सूरत बदली पर न्याय प्रणाली की सीरत भी बदलेगी?-अजय बोकिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811